
सुरीली आवाज की मल्लिका श्रेया घोषाल ने अपने सुपरहिट गाने 'चिकनी चमेली' को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसे लेकर जहां एक तरफ उनकी तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ एक खास बात के लिए उन्हें 'पांखडी' भी कहा जा रहा है। श्रेया ने ये गाना साल 2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' के लिए गाया था और श्रेया के स्टेटमेंट की वजह से अचानक 14 साल बाद ये गाना चर्चा में आ गया है। दरअसल सिंगर ने कहा है कि वो अब ऐसे गाने नहीं गाना चाहती हैं। इस पॉपुलर गाने के लिरिक्स पर भी उन्होंने बात की है और बताया कि कैसे इसके बाद उन्हें कई गाने ऑफर हुए थे, लेकिन उन्होंने सब ठुकरा दिए थे। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
श्रेया घोषाल ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो अब 'चिकनी चमेली' जैसे गाने नहीं गाना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस गाने पर शर्मिंदगी महसूस होती है और अब वो इस तरह के गाने नहीं गाना चाहती हैं। श्रेया ने कहा था कि 'चिकनी चमेली' उनका गाया हुआ एक ऐसा गाना है, जिसे आप 'अश्लीलता' की सीमा रेखा पर मान सकते हैं। उन्होंने कहा था कि इसे लेकर अब उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। उन्होंने इस बारे में भी बात की थी कि किस तरह कई गानों में आज भी महिलाओं को एक वस्तु की तरह पेश किया जाता है। हालांकि, कुछ वक्त पहले ही टीवी शो 'इंडियन आइडल' में उन्हें इस गाने को गाते देखा गया था और ऐसे में उनके स्टेटमेंट पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। अब श्रेया ने 'राज शमानी' के साथ बातचीत में इस बारे में बात की है और साफ किया है कि उन्हें 'चिकनी चमेली' गाने को लेकर कोई शर्म नहीं है, लेकिन अब वो इस तरह के गानों को लेकर ज्यादा कॉन्शन हो गई हैं। तब उन्हें लिरिक्स की उतनी समझ नहीं थी कि वो हर बोल का मतलब समझ पाएं। श्रेया ने ये भी कहा कि इसके बाद उन्हें कई ऐसे गाने ऑफर हुए, जिसमें महिलाओं को वस्तु की तरह लिखा गया था। उन्होंने कहा कि इन लिरिक्स को सुनकर ही उन्हें इतनी शर्म महसूस हुई कि उन्होंने तुरंत मना कर दिया।
View this post on Instagram
श्रेया घोषाल ने ये भी साफ किया कि उन्हें 'चिकनी चमेली' गाना पसंद है और उन्होंने इसे परफॉर्म भी किया था, ये उनका गाना है और ऐसे में उन्हें इसके साथ रहना होगा, लेकिन ये उनकी सोच है कि अब वो ऐसे गाने नहीं गाना चाहती हैं।
श्रेया घोषाल की आवाज फैंस को बेहद पसंद आती है और इनके गाए गाने हर मूवी की जान होते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।