
अमाल मलिक ने कुछ दिन पहले जब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फरहाना भट्ट के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज पोस्ट की थीं, जो फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। हालांकि, कुछ ही वक्त में अमाल ने साफ कर दिया कि ये फोटोज उनके नए प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के साथ आने की खबरों ने ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दिया था। दोनों के म्यूजिक वीडियो 'यहीं गुजार दूं' का फर्स्ट लुक और टीजर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और फाइनली जब ये गाना 14 फरवरी को रिलीज हुआ, तो फैंस के प्यार ने इसे ट्रेंडिंग सॉन्ग की लिस्ट में ला दिया। इन दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। चलिए आपको बताते हैं कि इस गाने में क्या कुछ खास है?
View this post on Instagram
अमाल मलिक और फरहाना भट्ट का गाना 'यहीं गुजार दूं' फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसे यूट्यूब पर 3 दिनों में 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अमाल ने इस गाने को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी और कैप्शन में लिखा था, "कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं...वे आपके पास वापस लौट आती हैं। यहीं गुजार दूं - अब आउट हो गया है।" इस पोस्ट पर अरमान मलिक, कुनिका सदानंद और डब्बू मलिक ने कमेंट करते हुए गाने की तारीफ की थी। इस गाने को अमाल मलिक और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है और अमाल-फरहाना की जोड़ी की इंटेस केमिस्ट्री गाने में साफ दिख रही है। गाने की शुरुआत में दोनों के बीच तीखी लड़ाई दिखाई गई है और फिर प्यार और यादों के खूबसूरत गलियारों में इस गाने की कहानी घूमती हुई नजर आती है।
View this post on Instagram
'यहीं गुजार दूं' गाने पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक फैन ने लिखा, "केमिस्ट्री की तारीफ करने के लिए शब्द नहीं हैं। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, "केमिस्ट्री, एक्टिंग और म्यूजिक सब कमाल है।" कई सारे फैंस ने गाने की शुरुआत को एकदम खास बताया और कहा कि गाने की शुरुआत लाजवाब है और यही गाने का एक्स फैक्टर है।
अमाल मलिक और फरहाना भट्ट का गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Amaal Mallik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।