
शाहरुख खान और काजोल का ऑनस्क्रीन रोमांस और ऑफस्क्रीन दोस्ती दोनों ही कमाल है। दोनों ने साथ में कई बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में काम किया है और जब भी जिक्र बॉलीवुड की आइकॉनिक रोमांटिक जोड़ियों का होता है, तो इनका नाम जरूर लिया जाता है। दोनों के बीच परदे के पीछे भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है, जो अक्सर इंटरव्यूज, फिल्मी पार्टीज और अवॉर्ड फंक्शंस में नजर आती है। इंटरव्यूज के दौरान भी दोनों अक्सर एक-दूसरे से जुड़े कई किस्से शेयर करते नजर आते हैं। दोनों ने साल 2015 में लंबे समय बाद बड़े परदे पर एक रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले' के जरिए वापसी की थी। इस फिल्म के गाने और दोनों की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ये दोनों गलती से किस कर बैठे थे। चलिए आपको बताते हैं ये दिलचस्प किस्सा।
View this post on Instagram
शाहरुख खान और काजोल ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, करण-अर्जुन, बाजीगर, कुछ-कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्में शामिल हैं। सालों बाद इनकी जोड़ी परदे पर फिल्म दिलवाले से लौटी थी। इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान काजोल और शाहरुख गलती से एक-दूसरे को किस कर बैठे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक गाने की शूटिंग चल रही है और काजोल-शाहरुख एक-दूसरे की तरफ पीठ करके खड़े हैं और कुछ रिहर्सल कर रहे हैं। जब ये दोनों एक-दूसरे की तरफ पलटते हैं, तो शाहरुख गलती से उनको किस कर लेते हैं। इसके बाद शाहरुख और काजोल हंसने लगते हैं। इतना ही नहीं, सेट पर मौजूद सभी लोग भी हंसने लगते है।
View this post on Instagram
शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। इसका टीजर आउट हो चुका है। ये फिल्म इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से शाहरुख खान का लुक भी जमकर वायरल हुआ था। बात अगर शाहरुख और काजोल के साथ में काम करने की करें, तो दोनों की जोड़ी को साथ देखने का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार है। हालांकि, इनके साथ काम करने को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है।
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बड़े परदे पर जबरदस्त हिट रही है और फैंस ने इस जोड़ी को भरपूर प्यार दिया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।