
बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के लिंकअप से ज्यादा फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल का नाम चर्चा में रहा था। अयान फैमिली वीक में कुनिका से मिलने घर के अंदर आए थे और यहां उन्होंने फरहाना को हग किया था। दोनों का ये मूमेंट सोशल मीडिया पर इतना वायपरल हुआ था कि इन्हें फैंस ने फयान हैशटैग दे दिया और इनकी रील्स को खूब प्यार मिलने लगा। बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी इंटरव्यू में फरहाना से अयान को लेकर कई सवाल किए गए और अयान से भी कई इंटरव्यूज में फरहाना से जुड़ी बातों का जिक्र किया गया। एक इंटरव्यू में फरहाना के साथ डेट, फ्रेंडशिप और मैरी का गेम खेला गया था और फरहाना ने ऑप्शंस में से अयान का नाम चुना था और कहा था कि वो अयान से शादी करना चाहेंगी। ऐसा ही एक जवाब अयान ने भी एक इंटरव्यू में फरहाना को लेकर दिया था। ऐसे में लंबे वक्त से इन दोनों का नाम साथ जुड़ रहा है। अब अयान ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर की हैं और इन रोमांटिक फोटोज को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं ये फरहाना भट्ट तो नहीं हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने अपनी लेडी लव के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन रोमांटिक फोटोज में अयान की वैलेंटाइन का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं। अयान ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा- वैलेंटाइन डे का हफ्ता कुछ ऐसा दिख रहा है। इस खूबसूरत फोटोज में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे कई कोजी पोज देते नजर आ रहे हैं। ये फोटोज वायरल होने में बिल्कुल देर नहीं लगी और फैंस इन्हें देखकर कयास लगाने लगे कि ये लड़की फरहाना भट्ट है। एक यूजर ने लिखा- ये तो पक्का फरहाना है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- अयान ने अपनी गर्लफ्रेंड को सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है और ये पक्का फरहाना है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि ये फरहाना नहीं हैं और अब फरहाना का पत्ता कट। वहीं कई यूजर्स ने इसे वॉच का एड बताया। अब देखना होगा कि क्या ये कोई ब्रांड कोलाबरेशन है या वाकई अयान किसी को डेट कर रहे हैं और अगर कर रहे हैं तो क्या वो फरहाना है या कोई और।
View this post on Instagram
फरहाना भट्ट और अयान की जोड़ी और इनकी केमिस्ट्री पर फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। बिग बॉस सक्सेस पार्टीज में भी इनकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं। फैंस को साथ में इनके किसी प्रोजेक्ट का इंतजार है। बात अगर फरहाना की करें, तो वो फिलहाल अमाल मलिक के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं, जिसकी रोमांटिक फोटोज अमाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं।
बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट और अयान का नाम काफी जोड़ा जा रहा था और बिग बॉस की पार्टीज में भी इन दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में रही थी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Farrhana Bhatt, Ayaan Lall
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।