
90 के दशक की एक्ट्रेस कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 में खूब पॉपुलर हुई थीं। बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद न केवल अपनी बेबाक बातों के लिए चर्चा में आईं, बल्कि घर में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई ऐसे खुलासे भी किए, जो खूब सुर्खियों में आए। कुनिका सदानंद 90 के दशक में कई सालों तक कुमार सानू के साथ रिलेशन में थीं और इस बात को उन्होंने बिग बॉस के घर में भी स्वीकारा था। उन्होंने अपने रिलेशन को लेकर कई ऐसे दावे भी किए थे, जिनकी वजह से वो विवादों में भी आई थीं। बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी उसके कंटेस्टेंट्स अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। कुनिका सदानंद शो के बाद भी इंटरव्यूज में या सोशल मीडिया पर शो से जुड़े मुद्दों पर कमेंट करकी नजर आती हैं। हाल ही में उनकी और कुमार सानू की एक AI फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर उन्होंने ट्रोलर्स की क्लास लगा दी है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
Sharam karo, this man is happily married and he has kids, you should also know he has personality rights given to him by the court, u will get into trouble for this.😡 Stop dragging him or my personal life fandom wars. Give the due respect to a persons rights. i’m reporting u for… https://t.co/ZaMCcu2VL4
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) March 24, 2026
कुनिका सदानंद और कुमार सानू की एक AI से जनरेटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को एक यूजर ने शेयर किया और कुनिका सदानंद को टैग किया और कैप्शन में लिखा, "कृपया मैम, #Sanuncka को भी एक रिप्लाई दे दीजिए।" इस पोस्ट को शेयर करतो हुए कुनिका सदानंद ने लिखा, "शर्म करो...ये आदमी शादीशुदा हैं, अपनी जिंदगी में खुश हैं और इनके बच्चे भी हैं। आपको ये भी पता होना चाहिए कि उनके पास भी कोर्ट की तरफ से दिए गए पर्सनालिटी राइट्स हैं और ये करके तुम मुश्किल में पड़ सकते हो इसलिए मेरी या उनकी किसी की भी पर्सनल लाइफ को किसी तरह की फैंडम वॉर में न घसीटें। हर इंसान के अधिकारों का सम्मान करो। इसे हटा दो वरना मैं तुम्हारे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवा रही हूं।"
यह भी पढ़ें- 'अगर वो इतनी ही संस्कारी है तो...', तान्या मित्तल के फैंस पर भड़कीं कुनिका सदानंद, इस वजह से लगाई फटकार
View this post on Instagram
कुनिका सदानंद अपने रिलेशनशिप पर बेबाकी से बात करती नजर आती हैं और 'बिग बॉस 19' के पूरे सफर में भी उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें खुलकर शेयर की थीं। शो के दौरान उन्होंने घुमा-फिराकर कुमार सानू संग अपने रिश्ते पर रिएक्ट किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भी कुमार सानू संग अपने रिश्ते को स्वीकारा था। कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता ने कुनिका के दावों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि कुनिका दूसरों पर इल्जाम लगा रही हैं लेकिन उन्होंने भी यही किया था, जब वो कुमार सानू संग रिलेशन में थीं, तो वो पहले से शादीशुदा थे और रीता, अपने बेटे के साथ प्रेग्नेंट थीं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।