herzindagi
 Tanya mittal and Kunickaa sadanand fans fight

'अगर वो इतनी ही संस्कारी है तो...', तान्या मित्तल के फैंस पर भड़कीं कुनिका सदानंद, इस वजह से लगाई फटकार

बिग बॉस 19 खत्म होने के लगभग 3 महीने बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स से जुड़े मुद्दे सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तान्या और कुनिका के फैंस के बीच जोरदार बहस हुई और आखिर में कुनिका भी इस लड़ाई में कूद पड़ीं और उन्होंने तान्या के फैंस को जमकर लताड़ा।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 18:33 IST

बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी इसके कुछ कंटेस्टेंट्स अभी भी दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं और अक्सर साथ नजर आते हैं, वहीं कई कंटेस्टेंट्स शो के बाद से ही कुछ खास चर्चा में नहीं हैं। बिग बॉस 19 के फिनाले के बाद तान्या मित्तल ने कई इंटरव्यूज के दौरान कहा कि वो अब शो के किसी कंटेस्टेंट से कोई रिश्ता नहीं रखेंगी, क्योंकि सभी ने उनका दिल दुखाया है। तान्या बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी और गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में भी नजर नहीं आईं। वो केवल दुबई में बिग बॉस के सेलिब्रेशन में पहुंची थीं, लेकिन यहां भी किसी सदस्य के साथ उनकी कोई खास बॉन्डिंग नहीं दिखी। यूं तो ये सीजन खत्म हुए लगभग 3 महीने हो गए हैं, पर इसके खिलाड़ी अभी भी चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर इनके फैंस भी अक्सर भिड़ते नजर आते हैं। हाल ही में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। कुनिका ने इस पर रिएक्ट करते हुए तान्या के फैंस को फटकार लगाई। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

तान्या मित्तल के फैंस ने कुनिका को लेकर कही ये बात


दरअसल, ये सारा मामला कुनिका के एक ट्वीट से शुरू हुआ था। कुनिका ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "संस्कारी तान्या को देखकर अच्छा लगा...तान्या मित्तल अपनी ट्रोल आर्मी में इन संस्कारी लोगों को देखकर खुश हैं जय श्री राम।' इस पर एक यूजर ने रिप्लाई किया और फिर इस मामले ने तूल पकड़ लिया। एक यूजर ने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'आपने फिर एंटी तान्या टीट्स को रीट्वीट क्यों किया? आप विक्टिम कार्ड बिल्कुल प्ले न करें...आप वकील हैं और आपको बहुत अच्छे से पता है कि आप क्या कर रही हैं? हम तान्या के फैंस हैं और हम आपकी इज्जत करते हैं, लेकिन आप हमेशा तान्या के खिलाफ जाती हैं और दोगलेपन और गटर को सपोर्ट करती हैं। वो भी ठीक है लेकिन एंटी तान्या की चीजों को रीट्वीट करने की हिम्मत मत करिए।"

यह भी पढ़ें- 'किसी शादीशुदा आदमी के साथ आप...' कुमार सानू की एक्स वाइफ ने कुनिका सदानंद के दावों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं मेरी प्रेग्नेंसी के वक्त था दोनों का अफेयर

तान्या मित्तल के फैंस पर बरसीं कुनिका सदानंद


इसके जवाब में कुनिका सदानंद भड़की हुई नजर आईं। उन्होंने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "मेरे साथ ये सब करने की गुस्ताखी मत करना...छटपुंजियो मुझे तुमसे डर नहीं लगता है, शेरनी हूं मैं समझे, गीदड़ के झुंड। तुम्हारी तान्या हर इंटरव्यू में मेरे खिलाफ बोलती है, जबकि मैंने किसी भी इंटरव्यू में उसे नीचा दिखाने के लिए कुछ नहीं बोला...और अगर वो इतनी ही संस्कारी और बेबस है, तो वो बिग बॉस में आई ही क्यों...मामा की बारात में आई थी क्या? बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था कि वो कौन है?" कुनिका ने इस ट्वीट में और भी कई बातें लिखीं और तान्या के फैंस ही जमकर क्लास लगाई और बिग बॉस 19 में तान्या के माइंड गेम्स पर भी सवाल उठाया।

यह भी पढ़ें- 'एक बार कैमरा बंद कर दो न...', कुनिका सदानंद के बेटे अयान से शादी करेंगी फरहाना भट्ट! कहा कुछ ऐसा जो जमकर हो रहा है वायरल

 


बिग बॉस 19 के बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर इन कंटेस्टेंट्स के फैंस के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहस छिड़ती दिख जाती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।