Sun Feb 15, 2026 | Updated 05:53 AM IST
herzindagi
new ai cartoon trend how can be dangerous for you

AI New Cartoon Trend को देखकर बनाने जा रही हैं तस्वीर, जानें एक फोटो कैसे आपको फंसा सकती है?

सोशल मीडिया पर AI से फोटो बनाने को लेकर हर कुछ महीनों में कोई न कोई नया ट्रेंड देखा जा रहा है। इस बार बारी है AI Cartoon Photo Generator की। लोग अपनी साधारण तस्वीरों को एनिमेटेड, कार्टून लुक में बदलकर शेयर कर रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 14:32 IST

Ai Cartoon Photo Generator से एनिमेटेड तस्वीर बनाने जा रही हैं, तो आपको पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में पता कर लेना चाहिए। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एआई से फोटो बनाकर अपलोड करने का ट्रेंड वायरल हुआ था। नैनो बनाना इमेज से लेकर अलग-अलग कपल्स लुक तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा था। यह ट्रेंड इतनी ज्यादा तेजी से फैला कि हर किसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको ऐसी तस्वीरें देखने को मिली। इस समय AI कार्टून फोटो बनाने का ट्रेंड चल रहा है। यूजर्स कार्टून एनिमेटिड वाली फोटो एआई से जनरेट कर रहे हैं और अपलोड कर रहे हैं। हालांकि, इस तरह की फोटो बनाना खतरनाक माना जा रहा है। अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनने जा रही हैं, तो पहले आपको इससे जुड़े खौफनाक परिणाम के बारे में जान लेना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

AI New Cartoon Trend क्यों माना जा रहा है खतरनाक?

आपका फेस उनके डाटा में सेव हो जाता है। क्योंकि, आप उनकी ऐप या वेबसाइट पर फोटो अपलोड कर रही हैं। ध्यान रखें कि AI आपकी हर बात और हर फोटो को अपने डेटा में सेव रखता है। अगर आप 2 दिन बाद भी उससे सवाल करेंगी कि कल क्या सवाल पूछे गए थे, तो वह आपको पूरी जानकारी निकाल कर दे देगा। इसलिए, ध्यान रखें कि आपका डाटा सेव हो रहा है। इसका अर्थ यह है कि आपकी तस्वीर का इस्तेमाल किसी भी मोड में हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- AI से वीडियो बनाकर आप भी करती हैं सोशल मीडिया पर अपलोड? केंद्र सरकार ने फेक वीडियो बनाने वालों पर नए नियम किए लागू

AI photo privacy concerns

प्राइवेसी की चोरी (Privacy Risks)

AI फोटो जनरेट करने वाले प्लेटफॉर्म आपकी इमेज को किसी और के डेटा बेस में जोड़ सकते हैं। आपको पता भी नहीं चलेगा और आपकी फोटो कहीं और इस्तेमाल की जा रही होगी। अभी इसे लेकर ऐसा कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा हो गया, तो आप कुछ नहीं कर पाएंगी।

आपका फेस स्कैन कर लेगा

AI आपका फेस पूरी तरह से स्कैन करके, सेम फोटो फिर से जनरेट कर सकता है। इसका अर्थ है कि आपका चेहरा उसके डेटा बेस में सेव हो गया है। AI की मदद से आपके चेहरे को दूसरी वीडियो या इमेज भी बनाई जा सकती है। डीपफेक और गलत प्रोफाइल बनाने का खतरा भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- डेली यूज वाले चश्मे से बढ़ रहा MMS रिकॉर्डिंग का खतरा? महिलाएं हो जाएं सतर्क, पर्सनल वीडियो लीक के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

AI photo privacy concerns

आपका चेहरा कोई और इस्तेमाल कर सकता है

आपकी तस्वीर का इस्तेमाल कोई फ्रॉड करने के लिए कर सकता है। कोई आपकी तस्वीर दिखाकर, किसी से भी बात कर सकता है और फ्रॉड करने में मदद मिल सकती है। इससे हो सकता है कि आप भी खतरे में आ जाए। जो काम आपने नहीं किया है, उस काम में आपको फंसाया जाए।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।