
गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस 'मधुबाला' की बायोपिक को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई खबरें चल रही हैं। पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कियारा आडवाणी इस फिल्म में लीड रोल प्ले करेंगी, लेकिन फिर खबरें आईं कि कियारा और प्रोडक्शन हाउस के बीच बात नहीं बनी। इसके बाद खबरें आईं कि अनीत पड्डा इस फिल्म में 'मधुबाला' का रोल निभाएंगी। 'सैयारा' के बाद फैंस अनीत पड्डा को बड़े परदे पर देखने का फैंस इंतजार कर रहे थे, ऐसे में ये खबर सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे। हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और ये महज कोरी अफवाहें हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अनीत पड्डा, मधुबाला की बायोपिक का हिस्सा होंगी और उन्हें लीड रोल के लिए चुना गया है। फैंस को एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक का इंतजार था, लेकिन अब इंडस्ट्री के सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है और कहा है कि प्रोडक्शन हाउस और अनीत पड्डा के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई बात नहीं हुई है। एक सोर्स ने इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए साफ किया, "अनीत पड्डा और मधुबाला की बायोपिक को लेकर जो खबर उड़ रही है, वो पूरी तरह से गलत है और उसमें कोई सच्चाई नहीं है।"
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस करने पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मुझे कहानी पता...
-1773132054174-1773155618062.jpg)
'मधुबाला' की बायोपिक को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। ये फिल्म भंसाली फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस बायोपिक को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे और जसमीत के. रीन इसे डायरेक्ट करेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि मधुबाला की बहन मधुर बृज भूषण बतौर को-प्रोड्यूसर इस फिल्म का हिस्सा होंगी। फिल्म की कास्टिंग जारी है और मधुबाला के अलावा फिल्म में दिलीप कुमार और किशोर कुमार के किरदार के लिए भी चेहरों की तलाश है। बता दें कि इस बायोपिक का ऐलान साल 2024 में किया गया था। हालांकि, फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया गया है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Aneet Padda
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।