
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने साल 2025 में बड़े परदे पर खूब धमाल मचाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बिजनेस किया और कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े। अभी भी ये फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। सारा ने फिल्म में अर्जुन का पत्नी यालिना जमाली का किरदार निभाया था। इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी, लेकिन दोनों के बीच उम्र के 20 साल के फासले को लेकर खूब हल्ला भी हुआ था। अब इसे लेकर सारा अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी है और इन बातों पर जवाब दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
View this post on Instagram
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने 20 साल छोटी सारा अर्जुन के साथ काम किया था। 20 साल के उम्र के अंतर को लेकर कपल को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की रोमांटिक जोड़ी फैंस को तो काफी पसंद आई थी, लेकिन उम्र के अंतर को लेकर हुई आलोचना पर अब सारा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा, "सारा का सारा शोर सोशल मीडिया पर ही हो रहा था और मैं वहां ज्यादा एक्टिव नहीं हूं...मैं जियो और जीने दो में विश्वास रखती हूं। मैंने इस बहस में ज्यादा हिस्सा नहीं लिया...मुझे लगता है सबकी अपनी-अपनी राय होती है...लोगों की बातों का मेरे विचारों पर कोई असर नहीं होता है, मुझे कहानी पता थी और मेरे लिए उम्र का अंतर जायज था...ये सारी बातें फिल्म रिलीज से पहले की थीं और मैं उस समय शायद ही कुछ चेक करती थी।"
View this post on Instagram
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' जबरदस्त हिट रही थी और इसके अगले पार्ट को लेकर अभी से चर्चा है। इसका अगला पार्ट 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगा। खबरों की मानें तो 'धुरंधर 2' का टीजर 'बॉर्डर 2' के साथ रिलीज हो सकता है। 'धुरंधर' में सारा ने राकेश बेदी यानी जमील जमाली की बेटी यालिना जमाली का किरदार निभाया था। रणवीर का किरदार हमजा अपना मकसद पूरा करने के लिए, यालीना को अपने जाल में फंसाता है और दोनों की शादी भी हो जाती है। अब इनकी कहानी आगे क्या मोड़ लेती है, ये देखना होगा।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Teaser: 'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर, क्या रिलीज डेट भी बदलेगी?
'धुरंधर' में रणवीर और सारा की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी। अब फैंस को 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।