
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar The Revenge) 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसका पेड प्रीव्यू 18 मार्च को है और इसके लिए ऑडियंस की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसकी एक टिकट 3100 रुपये तक बिकी है। मेकर्स भी फैंस की इस दीवानगी को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और अब मेकर्स ने धुरंधर के सीक्वल के रिलीज से पहले एक बड़ा दांव चला है। जियो स्टूडियोज और बी6 स्टूडियोज ने 'धुरंधर' को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है। जिन लोगों से ये फिल्म थियेटर्स में मिस हो गई थी, वो अब इस फिल्म को दोबारा देख पाएंगे।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के रिलीज से पहले इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' दोबरा रिलीज हो चुका है। दुनियाभर में 500 स्क्रीन्स पर इस फिल्म को फिर से रिलीज किया गया है। कई जगहों पर ये फिल्म कल से थियेटर्स में उतरेगी, तो कुछ जगह पर आज के शोज भी खुल गए हैं। 'धुरंधर' ओटीटी पर भी मौजूद है, ऐसे में देखना होगा कि क्या इसे देखने लोग थियेटर्स तक पहुंचते हैं या नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि इसके दूसरे पार्ट की रिलीज से पहले बज बनाने के लिए ये एक बढ़िया कदम है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
View this post on Instagram
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसके ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में पहले पार्ट के आगे की कहानी दिखाई जाएगी। इसके बज को देखते हुए कई फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट टाल दी है और इस फिल्म से क्लैश को अवॉइड किया है। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड लगभग 1100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म दुनियाभर के थियेटर्स में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। अगर आपने इस फिल्म को पिछली बार थियेटर्स में मिस कर दिया था, तो इस बार आप इसे देख सकते हैं या अगर आप उस अनुभव को दोबारा जीना चाहते हैं, तो भी आपके लिए यह एक अच्छा मौका है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ओटीटी वर्जन में काटे गए 10 मिनट के सीन्स, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को एडवांस बुकिंग में ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इस बीच अब का दोबारा परदे पर उतरना फैंस के लिए बेहद खास है और इससे मेकर्स की कमाई में भी इजाफा हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।