
'बिग बॉस 13' फेम टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। रश्मि टीवी की पॉपलुर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं और उतरन सीरियल में तपस्या की भूमिका निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी जगह बनाई थी। 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला संग उनका रिश्ता और लड़ाई-झगड़े काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि, सीरियल 'दिल से दिल तक' में फैंस ने उनकी और रश्मि की जोड़ी को काफी पसंद किया था। रश्मि ने 'बिग बॉस 13' के घर में बताया था कि कैसे एक वक्त पर उनका बैंक बैलेंस लगभग जीरो हो गया था और फिर उन्होंने दोबारा शुरुआत की। रश्मि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के उस मुश्किल वक्त के बारे में बात की, जब उन्होंने डिप्रेशन का दर्द झेला था। इससे पहले एक बातचीत में उन्होंने कास्टिंग काउच पर भी बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?
View this post on Instagram
रश्मि देसाई ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में अपनी मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे डिप्रेशन की वजह से वो लंबे समय तक परेशान रही थीं। उन्होंने कहा, "एक ऐसा वक्त था, जब मैं आठ साल तक डिप्रेशन में रही। इससे निकलने में मुझे काफी वक्त लगा क्योंकि उस वक्त मेरे ऊपर काफी प्रेशर था। धीरे-धीरे मैं इस सब से निकली और मेरी जिंदगी को वापस पटरी पर आने और मुझे काम की फिर से शुरुआत करने में कई साल लगे। काम मुझे शांति देता है और काम करते वक्त मैं बाकी चीजों के बारे में नहीं सोचती हूं। मैं अच्छे से काम कर रही हूं और हीलिंग के बाद अब मैं एक बैलेंस के साथ आगे बढ़ रही हूं।"
View this post on Instagram
रश्मि देसाई अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती नजर आती हैं। हाल ही में जहां उन्होंने डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ के बारे में बात की, वहीं इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे शुरुआत में ऑडिशन के दौरान उन्हें बेहोश करने की कोशिश की गई थी और इस दौरान वो बहुत डर गई थीं। उन्होंने इस बातचीत में कहा था कि वो बहुत मुश्किल से वहां से निकल पाई थीं। बता दें कि रश्मि देसाई, 'उतरन', 'दिल से दिल तक', 'बिग बॉस 13', 'खतरों के खिलाड़ी 6', 'नच बलिये 7' और 'झलक दिखला जा 7' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Rashami Desai
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।