
सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 13' के सबसे चर्चित सदस्यों में से एक रहे थे। उन्होंने न केवल 'बिग बॉस 13' की ट्रॉफी जीती थी, बल्कि फैंस के बीच उन्होंने एक खास जगह बना ली थी। 'बिग बॉस 13' के घर में सिद्धार्थ शुक्ला का अंदाज, उनका गेम खेलने का तरीका और शहनाज गिल संग उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। शहनाज और सिद्धार्थ को प्यार से फैंस ने सिदनाज नाम दिया था और इनका ये कपल हैशटैग खूब वायरल हुआ था। इस सीजन में सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाई भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों ने 'बिग बॉस 13' से पहले 'दिल से दिल तक' सीरियल में साथ काम किया था। उस सीरियल में जहां इनकी रोमांटिक जोड़ी को फैंस ने बेशुमार प्यार दिया था, वहीं 'बिग बॉस 13' में शो की शुरुआत से ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़े होने लगे और दोनों कई बार एक-दूसरे पर कई इल्जाम लगाते भी नजर आए। इस सीजन को खत्म हुए कई साल हो चुके हैं और सिद्धार्थ भी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इसी बीच दिल से दिल तक में सिद्धार्थ शुक्ला की मां का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने रश्मि संग उनके बर्ताव को लेकर चौंकाने वाले दावे दिए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

'दिल से दिल तक' सीरियल में रश्मि और सिद्धार्थ की को-स्टार रहीं वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ सेट पर रश्मि और जैस्मीन के साथ अभद्र भाषा में बात करते थे। उन्होंने कहा कि वो ऐसा नहीं कह रहीं कि रश्मि बहुत परफेक्ट इंसान हैं, लेकिन वो सेट पर अपनी मांगे सही तरह से रखती थीं और गलत भाषा या बुरे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करती थीं, लेकिन सिद्धार्थ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया करते थे। वैष्णवी ने ये भी कहा कि उन्हें सही से याद नहीं है, लेकिन उस वक्त ऐसा माहौल बनाया गया था, जिसमें सिद्धार्थ की छवि साफ दिखाई गई थी और रश्मि को गलत तरीके से पेश किया गया था। वैष्णवी की मानें तो रश्मि और जैस्मीन उनके बर्ताव को मजाक में लेती थीं और दोनों में से किसी ने सिद्धार्थ के खिलाफ कुछ नहीं कहा, अगर वो दोनों पहल करतीं, तो वैष्णवी उनका साथ देतीं।

वैष्णवी ने इस बातचीत में ये भी कहा कि बिग बॉस 13 के घर में सिद्धार्थ की इमेज बिल्कुल अलग दिखाई गई थी। खासकर, जब उनका नाम शहनाज के साथ जुड़ा, तो वो एक क्यूट लव स्टोरी बनने लगी, लेकिन असल में वैसा नहीं था।
वैष्णवी मैकडोनाल्ड का ये इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ के फैंस जहां उनके स्टेटमेंट के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं, वहीं कई लोग उनके दावे को सच बता रहे हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।