Sat Mar 14, 2026 | Updated 01:45 AM IST
herzindagi
 Jaswir Kaur Inspector Kajal CID controversy

'मुझ पर काला जादू किया गया और मेरे बाल...',अनुपमा एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला दावा; जसवीर कौर ने बताया क्यों छोड़ा था CID?

Jaswir Kaur CID Controversy: जसवीर कौर पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 'अनुपमा' में देविका का किरदार निभाया था और 'सीआईडी' में वो इंस्पेक्टर काजल के रोल में नजर आई थीं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में 'सीआईडी' छोड़ने की वजह बताई और कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 12:59 IST

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया देखने में बेशक चकाचौंध और ग्लैमर से भरी हुई लगती है, लेकिन कई बार इंडस्ट्री से जुड़े एक्टर्स इससे जुड़े ऐसे खुलासे कर देते हैं, जो हैरान करके रख देते हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर ने भी एक पॉडकास्ट में कई ऐसी ही बातें बताई हैं। जसवीर कौर पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 'अनुपमा' में देविका का किरदार निभाया था और सीआईडी में वो इंस्पेक्टर काजल के रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा भी वो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कैसे 'सीआईडी' से उन्हें अचानक बाहर कर दिया गया था और 45 दिनों तक वो सिर्फ रोती रही थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने सेट पर काला जादू जैसी बातों का भी जिक्र किया। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

जसवीर कौर ने बताया 'सीआईडी' से बाहर होने का दर्द

jaswir kaur in cid
जसवीर कौर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि कैसे उन्हें 'सीआईडी' से अचानक से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने बताया, "मैंने सीआईडी को अपने दो साल दिए...एक दिन अचानक से मुझे ऑफिस बुलाकर शो छोड़ने के लिए कह दिया गया..मुझसे कहा गया कि मेरा एटीट्यूड ठीक नहीं है, मैं ढंग से नहीं चलती हूं और स्क्रिप्ट फेंक देती हूं। मैं तो सन्न रह गई थी, समझ ही नहीं पा रही थी कि आखिर ये सब कब हुआ...आप यकीन मानेंगे, मैं अगले 45 दिनों तक सिर्फ रो रही थी...मेरी मां मुझे रोता देखकर रोने लगती थीं, मुझे इस बात से बहुत हर्ट हुआ कि जिन लोगों के साथ मैंने दो साल तक काम किया, उनमें से किसी ने चाहे तो शिवाजी साटम हों या दयानंद शेट्टी, किसी ने मुझे एक फोन भी नहीं किया। कई बार ऐसी हालत थी कि मेरे जेब में सिर्फ 100 रु थे और मेरे पास ईएमआई भरने तक के पैसे नहीं थे। मेरी जिंदगी एक बुरे सपने जैसी हो गई थी।"

यह भी पढ़ें- लीप के बाद क्या 'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना की वापसी? अनुज कपाड़िया के किरदार को लेकर एक्टर ने कही ये बात

जसवीर कौर पर किसी ने किया था काला जादू

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jaswir Kaur (Jassi) (@jaswirkaur)

जसवीर कौर ने इस पॉडकास्ट में एक और चौंकाने वाला दावा किया और आरोप लगाया कि उन पर काला जादू किया गया था। उन्होंने बताया कि उनके सिर के एक हिस्से के बाल कटे हुए थे और एक एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें कहा था कि उनके बाल काटकर मिट्टी में दबा दिए हैं। इसके बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं। बता दें कि जसवीर ने साल 2010-2012 के बीच सीआईडी में इंस्पेक्टर काजल का रोल प्ले किया था।

 

यह भी पढ़ें- Chiraiya OTT Release: ट्रेंड कर रही है दिव्या दत्ता की सोशल ड्रामा सीरीज 'चिरैया', मैरिटल रेप पर उठाती है सवाल; जानें कब और कहां देख सकेंगी?


जसवीर कौर का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।