
दिव्या दत्ता की नई वेब सीरीज 'चिरैया' इन दिनों चर्चा में है। इसका टीजर और ट्रेलर आउट हो गया है और इसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये सीरीज एक ऐसे मुद्दे पर बात कर रही है, जो काफी संवेदनशील है और जिस पर बात करना बहुत जरूरी है, लेकिन इसे लेकर आमतौर पर बात नहीं की जाती है। ये सीरीज समाज से सवाल करती है कि क्या शादी के बाद पति को पत्नी के साथ जबरदस्ती करने का हक मिल जाता है? क्या पत्नी के कंसेट का कोई वजूद नहीं होता है? ऐसे तीखे सवालों को उठाती दिव्या दत्ता की ये सोशल ड्रामा वेब सीरीज कब और कहां रिलीज हो रही है, इसके ट्रेलर में क्या कुछ खास है, चलिए आपको बताते हैं।
'चिरैया' एक ऐसी कहानी है, जिसे कहना और सुनना बहुत जरूरी है। इसके ट्रेलर और टीजर के बाद, सीरीज से उम्मीदें बढ़ गई हैं। ये सीरीज 20 मार्च से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
View this post on Instagram
'चिरैया' का ट्रेलर 1 मिनट 43 सेकेंड का है और इसमें सीधे शब्दों में और दमदार डायलॉग्स के साथ मैरिटल कंसेट पर बात की गई है। इसमें दिव्या दत्ता एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार को आदर्श मानती हैं, लेकिन उसे झटका तब लगता है, जब उसका भाई ही अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती करता है और उसकी पत्नी, दिव्या दत्ता के साथ अपवी बात शेयर करती है। दिव्या पूरे परिवार के खिलाफ जाकर उसका साथ देती है। कहानी में कई ऐस मोड़ आते हैं, जब महिलाओं के सम्मान और मैरिटल रेप पर खुलकर बात की गई है।
'चिरैया' के ट्रेलर को टीजर को दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों ने इस सीरीज के विषय की सराहना की है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये सीरीज उन घरों की सोच पर तीखी चोट है, जो औरत की मर्जी की वैल्यू नहीं करते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि शादी में प्यार और विश्वास जरूरी है, पावर या कंट्रोल नहीं।
यह भी पढ़ें- OTT पर छाया 94 मिनट का जादू, मात्र डेढ़ घंटे की इस प्रेम कहानी ने सबको पछाड़ा; बनी नंबर-1
फैंस को 'चिरैया' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।