-1772527044021.webp)
टीवीएफ (TVF) की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। UPSC के संघर्ष की कहानी बयां करने वाली इस सीरीज का तीसरा सीजन 13 मार्च 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में एक नए पोस्टर के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा की है, जिससे दर्शकों के बीच एक बार फिर उत्साह का माहौल है। ऐसे में इसकी कहानी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि UPSC की चुनौती और पुरानी दोस्ती की नई कहानी क्या कहती है और आप इसे किस प्लेटफॉर्म पर देख सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
'एस्पिरेंट्स 3' की कहानी इस बार भी दो अलग-अलग टाइमलाइन को एक साथ दिखाएगी। एक तरफ हम अभिलाष को उसके वर्तमान रूप में देखेंगे, जहां वह एक जिम्मेदार सरकारी अधिकारी है, लेकिन एक गंभीर विभागीय जांच के घेरे में फंसा हुआ है। उसके पुराने फैसले अब उसके करियर और पर्सनल रिश्तों के लिए चुनौती बन गए हैं।

वहीं दूसरी ओर, कहानी हमें वापस दिल्ली के मुखर्जी नगर की उन्हीं गलियों और कोचिंग हॉस्टल्स में ले जाएगी, जहां अभिलाष अपने आईएएस (IAS) बनने के आखिरी प्रयास में जुटा है। अतीत की इस कहानी में नए दोस्त, पुरानी दुश्मनियां और सपनों को सच करने की छटपटाहट देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें -बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों बटोरने वाली टॉप 5 फिल्में, होली के मौके पर अपनी छुट्टी को बनाएं यादगार
2020 में शुरू हुई यह सीरीज भारत के उन करोड़ों युवाओं की कहानी है जो आंखों में बड़े सपने लेकर छोटे कमरों में अपनी जिंदगी बिताते हैं। निर्देशक दीपेश सुमित्रा जगदीश ने इसे बेहद ईमानदारी से बुना है। यह सीरीज केवल यूपीएससी के बारे में नहीं है बल्कि यह दोस्ती और सफलता के बाद आने वाली कठिनाओं के बारे में भी बताती है।

13 मार्च से यह सीरीज दुनिया भर के 240 देशों में स्ट्रीम होगी। सोशल मीडिया पर अभी से 'एस्पिरेंट्स 3' ट्रेंड कर रहा है। देखना होगा कि क्या अभिलाष का यह नया सफर पिछले रिकॉर्ड तोड़ पाएगा।
इसे भी पढ़ें - Subedaar Trailer: मोना सिंह का विलेन अवतार और अनिल कपूर का एक्शन, फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर आउट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।