
IAS IFS 2026 Eligibility Criteria: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा और वन सेवा आईएएस/आईएफएस परीक्षा 2026 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन कर दी गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अगर आप भी सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और फॉर्म भरने का इंतजार कर रहे हैं, तो नीचे लेख में जानें यूपीएससी सिविल सेवा आईएएस भर्ती 2026 से जुड़ी जरूरी डिटेल्स आवेदन तारीख, प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता और शुल्क के बारे में।
इसे भी पढ़ें- रेलवे ग्रुप डी में 21,997 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार होंगे योग्य; पढ़ें डिटेल्स

यूपीएससी सिविल सेवा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के कुल 933 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है।
यूपीएससी सिविल सेवा के पदों पर आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 04 फरवरी को ओपन कर दी गई है। उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
वे उम्मीदवार जो आईएफएसी पदों पर आवेदन कर रहे हैं, उन्हें कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क देना होगा, जो नीचे बताई गई है। पेमेंट का भुगतान कैंडिडेट्स डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन कर सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा आईएएस/आईएफएस अधिसूचना 2026 के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की जन्मतिथि 2 अगस्त, 1994 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद की नहीं होनी चाहिए। यूपीएससी परीक्षा 2026 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- UP Teacher Bharti: शिक्षक भर्ती को लेकर क्यों चल रहा है विवाद? जानें असिस्टेंट टीचर बनने के लिए जरूरी योग्यता और आयु सीमा
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik, official website
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।