
Uttar Pradesh Assistant Teacher Qualifications: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती (UP Teacher Bharti) का मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है, जिसका मुख्य कारण पुरानी भर्तियों के कानूनी पेंच और नई भर्तियों में हो रही देरी है। हजारों अभ्यर्थी अपनी नियुक्तियों के लिए लखनऊ की सड़कों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष कर रहे हैं। इस विवाद के बीच, नए उम्मीदवारों के मन में पात्रता और उम्र सीमा को लेकर कई सवाल हैं। अगर आप जानना चाहती हैं कि UP शिक्षक भर्ती विवाद क्या है और सरकारी अध्यापक बनने के जरूरी योग्यता क्या है?

वर्तमान नियमों और कोर्ट के फैसलों के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए B.Ed की पात्रता पर समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं, फिलहाल BTC/D.El.Ed को प्राथमिकता दी जाती है। अगर आप उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक बनना चाहती हैं, तो आपके पास नीचे बताई गई योग्यताएं होनी चाहिए-
इसे भी पढ़ें- रेलवे ग्रुप डी में 21,997 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार होंगे योग्य; पढ़ें डिटेल्स

69,000 शिक्षक भर्ती का आरक्षण विवाद, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने आरक्षण नियमों का सही पालन नहीं किया, जिससे ओबीसी (OBC) और एससी (SC) वर्ग की हजारों सीटों का नुकसान हुआ। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। बीते दिन अभ्यर्थियों ने न्याय की मांग को लेकर लखनऊ में बड़े प्रदर्शन किए हैं।
हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को राज्यभर के असिस्टेंट शिक्षकों के स्क्रूटनी करने का आदेश दिया है। कोर्ट को संदेह है कि कई नियुक्ति फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर की गई हैं।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आयोजन में हो रही देरी ने भी छात्रों को नाराज कर दिया है। अभ्यर्थियों का मानना है कि यदि TET समय पर नहीं हुआ, तो वे आगामी 22,000 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- समर्थ पोर्टल के जरिए दी जाएगी इस राज्य के यूनिवर्सिटी टीचर्स को सैलरी, यहां जानें और कौन-कौन सी मिलेंगी सुविधाएं
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।