
12वीं और ग्रेजुशन करने के बाद अधिकतर बच्चे आगे की पढ़ाई के साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी करने में लग जाते हैं। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। योग्य उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत बैंक में 1100 पदों पर नियुक्ति की गई थी। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 8 मार्च और 19 मार्च, 2026 को बंद होगी। ऑनलाइन परीक्षा की डेट 12 अप्रैल, 2026 है। अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो नीचे लेख में जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और परीक्षा तारीख से जुड़ी जानकारी?

आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 19 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Bihar Police Exam Date Calender 2026: सीएसबीसी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, यहां देखें कब कौन सी होगी परीक्षा?
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित विश्वविद्यालय/सरकारी निकायों से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबी उम्मीदवारों के लिए 55% होने चाहिए।

आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्म तिथि 2 मार्च, 2001 से पहले और 1 मार्च, 2006 के बाद नहीं होनी चाहिए।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीएचडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपये है। इसका भुगतान आवेदक डेबिट/क्रेडिट कार्ड , इंटरनेट बैंकिंग, वॉलेट, यूपीआई आदि के माध्यम से कर सकते है।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। पीआरएमटी के बाद उम्मीदवारों की फिटनेस बैंक के दिशानिर्देशों के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- AIIMS समेत कई हॉस्पिटल में निकली नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, 16 मार्च तक कर पाएंगे आवेदन; जानें जरूरी डिटेल्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- ibdi official websites
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।