
India Post GDS Recruitment 2026: 10-12वीं पास करने के बाद अधिकतर स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी लग जाते हैं। वैसे अमूमन भर्तियां ग्रेजुएशन पास छात्रों के लिए होती है, लेकिन अगर आप 10वीं पास है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो भारत डाक में निकली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। India Post ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अंतर्गत कुल 28,000 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी जरूरी डिटेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, देशभर में 23 सर्किल में 28000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 3553 वैकेंसी महाराष्ट्र में, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 3116 और फिर पश्चिम बंगाल में 2982 वैकेंसी हैं। इन पदों पर उम्मीदवार 31 जनवरी, 2026 से आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- NEET PG-NEET MDS 2026 Exam Date: नीट पीजी और नीट एमडीएस का परीक्षा कैलेंडर जारी, यहां देखें एग्जाम पैटर्न और पेपर मोड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए और उन्हें स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
वहीं कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती में चयन मेरिट लिस्ट पर आधारित है। 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक सूची तैयार की जाती है। जिनके अंक सबसे अधिक होते हैं, Document Verification के लिए बुलाया जाता है। चयन के बाद उम्मीदवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) या असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के पदों पर नियुक्त किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद करियर प्लानिंग में न शामिल करें ये कोर्स, AI से खतरे में ये जॉब्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik, inda post official website
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।