herzindagi
career options after 12th grade

12वीं के बाद करियर प्लानिंग में न शामिल करें ये कोर्स, AI से खतरे में ये जॉब्स

डिजिटल युग में एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब ऐसे में कई कोर्स जो पहले सुरक्षित माने जाते थे। वहीं अब उनका स्कोप खत्म हो रहा है। आज के इस लेख में हम आपको उन कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 18:26 IST

AI Impact on Future Jobs: आज के दौर में जब तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बहुत तेजी से बदल रहे हैं, तो 12वीं के बाद करियर का चुनाव करना पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है। कई ऐसे कोर्स और करियर विकल्प जो कल तक सुरक्षित माने जाते थे, आज खतरे में नजर आ रहे हैं। हाल ही में आई माइक्रोसॉफ्ट की नई रिपोर्ट में 40 ऐसी नौकरियों के बारे में बताया गया, जो एआई से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती है। यह रिपोर्ट उन छात्रों के लिए अहम भूमिका निभाता है, तो बोर्ड परीक्षा देने या उसके पहले आगे के करियर के लिए कोर्स का चयन की प्लानिंग कर रहे हैं। नीचे लेख में जानिए क्या कोर्स हैं, जिनका स्कोप भविष्य में कम हो सकता है?

माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में ये 40 नौकरियां खतरे में

Future careers after 12th grade

माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जिन नौकरियों में लिखने, समझाने, ट्रांसलेशन और डेटा एनालिसिस AI से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। इनमें राइटर, रिपोर्टर, एडिटर, टेक्निकल कंटेंट राइटर, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, ट्रांसलेटर, टेलीमार्केटर, सेल्स रिप्रेजेंटिव, डेटा साइंटिस्ट, वेब डेवलपर, मैनेजमेंट कंसल्टेंट, टीचर, लाइब्रेरियन, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट और पीआर प्रोफेशनल शामिल हैं।

इसके अलावा होटल कंसीयर्ज, ट्रैवल क्लर्क, रेडियो डीजे, फैशन मॉडल, रिकॉर्ड मैनेजर, इमरजेंसी कॉल हैंडलर और स्विच बोर्ड ऑपरेटर जॉब भी खतरे में हैं।

इसे भी पढ़ें- 12वीं पास करने के बाद बैंक में कैसे नौकरी पा सकते हैं? जानें कोर्स, योग्यता और परसेंटेज 

12वीं के बाद कोर्स चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

Career option coming ai for secure future

AI डेटा प्रोसेस कर सकता है, लेकिन वह सहानुभूति (Empathy),लीडरशिप और जटिल बातचीत नहीं कर सकता। ऐसे करियर चुनें जहां मानवीय भावनाओं की जरूरत हो। हर 2-3 साल में अपनी स्किल्स को अपडेट करना होगा।

उस कोर्स को न चुनें जो AI से डरता हो, बल्कि वह कोर्स चुनें जो आपको सिखाए कि AI का इस्तेमाल करके बेहतर काम कैसे करें।

AI आने के बाद ये कोर्स सकती हैं चुन

यदि आप अपने करियर को सिक्योर और अच्छी सैलरी  चाहती हैं, तो  इन क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन करें-

एआई और मशीन लर्निंग

AI से डरने के बजाय उसे बनाना और कंट्रोल करना सीखें। यह क्षेत्र आने वाले दशकों तक सबसे अधिक भुगतान करने वाला रहेगा।

साइबर सिक्योरिटी

जैसे-जैसे तकनीक बढ़ेगी, डेटा चोरी का खतरा भी बढ़ेगा। साइबर एक्सपर्ट्स की मांग कभी खत्म नहीं होगी क्योंकि मशीनों की सुरक्षा के लिए इंसानी दिमाग की जरूरत हमेशा रहेगी।

मेंटल हेल्थ और साइकोलॉजी

मशीनें गणना कर सकती हैं, लेकिन वे मानवीय भावनाओं और तनाव को महसूस नहीं कर सकतीं। मनोवैज्ञानिकों और काउंसलर्स की मांग दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है।

सस्टेनेबल एनर्जी और एनवायरनमेंट साइंस

क्लाइमेट चेंज एक बड़ी चुनौती है। रिन्यूएबल एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कोर्स भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

इसे भी पढ़ें- Government Job Option After 12th Pass: 12वीं के बाद महिलाएं किन-किन सरकारी नौकरी की कर सकती हैं तैयारी? यहां जानें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।