
12वीं पास करने के बाद अक्सर स्टूडेंट्स इस सोच में डूबे रहते हैं कि आगे क्या किया जाए। बैचलर डिग्री कोर्स में 3 से 4 साल का समय लगता है, लेकिन आज के समय में स्किल-बेस्ड कोर्सेज का ज्यादा बोलबाला है। यदि आप जल्द से जल्द प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखना चाहते हैं और अच्छे इनकम पाना चाहते हैं तो, मात्र 6 महीने के ये 5 टॉप कोर्सेज आपके करियर को नई उड़ान दे सकते हैं। ऐसे में इन कोर्सेस के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12वीं के बाद सिर्फ 6 महीने में कौन-से प्रोफेशनल कोर्स आप कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
आज के समय में 'डेटा' ही नया सोना है। हर कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए डेटा का सहारा लेती है। डेटा एनालिस्ट का काम सही आंकड़ों की जानकारी निकालना होता है। इसमें आप एक्सेल (Excel), एसक्यूएल (SQL) जैसे टूल्स के साथ डेटा विजुअलाइजेशन सीख सकते हैं। बता दें कि कोर्स के बाद आप किसी भी ई-कॉमर्स या फाइनेंस कंपनी में जूनियर डेटा एनालिस्ट के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं।

एक फुल स्टैक डेवलपर वह होता है जो किसी वेबसाइट का अगला हिस्सा जो हमें दिखता है और पिछला हिस्सा यानि डेटाबेस दोनों बना सके। इसमें आपको HTML, CSS के साथ-साथ JavaScript और डेटाबेस मैनेजमेंट जैसी कोडिंग भाषाएं सिखाई जाती हैं। आईटी कंपनियों में इनकी भारी डिमांड है और सैलरी पैकेज भी काफी अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें - लोहे के चने चबाने जैसा है इन 5 परीक्षाओं को पास करना, जानें क्यों इन्हें माना जाता है सबसे टफ?
अब कंपनियां अपना डेटा फिजिकल सर्वर के बजाय क्लाउड इंटरनेट पर रखती हैं। अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) दुनिया का सबसे बड़ा क्लाउड प्लेटफॉर्म है। सर्वर को कैसे मैनेज करें, डेटा को सुरक्षित कैसे रखें और क्लाउड आर्किटेक्चर कैसे बनाएं, ये सब आपको सिखाया जाता है। क्लाउड इंजीनियर और एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में आप बड़ी टेक कंपनियों में जगह बना सकते हैं।

अगर आप फुल स्टैक जैसा बड़ा कोर्स नहीं करना चाहते, तो बेसिक वेब डेवलपमेंट से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से वेबसाइट के डिजाइन और यूजर इंटरफेस पर ध्यान दिया जाता है। बता दें कि आप फ्रंट-एंड डेवलपमेंट टूल्स जैसे रिएक्ट या वर्डप्रेस के जरिए वेबसाइट बनाना सीखते हैं। फ्रीलांसिंग या छोटी स्टार्टअप कंपनियों में वेब डिजाइनर के तौर पर तुरंत जॉब मिल सकती है।
आजकल एडवरटाइजमेंट का तरीका बदल गया है। हर ब्रांड अब टीवी के बजाय सोशल मीडिया और गूगल पर दिखना चाहता है। ऐसे में एसईओ (SEO), सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल एड्स और ईमेल मार्केटिंग आप सीख सकते हैं।
यह कोर्स क्रिएटिव लोगों के लिए बेस्ट है। आप एडवरटाइजिंग एजेंसियों में डिजिटल मार्केटर या कंटेंट मैनेजर बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - सावधान! कहीं आपकी मार्कशीट भी तो फर्जी नहीं, वेबसाइट पर मुख्यमंत्री की फोटो देख न खाएं धोखा; जानें कैसे करें पहचान?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।