
आज के डिजिटल दौर में धोखाधड़ी के तरीके भी हाईटेक हो गए हैं। फ्रेश मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां ठगों ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए अपनी फर्जी वेबसाइट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री की तस्वीरें लगा रखी थीं। इस फर्जीवाड़े का मुख्य उद्देश्य छात्रों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नकली मार्कशीट और प्रमाण पत्र थमाना था। साइबर क्राइम पुलिस ने इस गिरोह के एक मुख्य सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह घटना हम सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि कैसे नकली मार्कशीट की पहचान करें? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नकली मार्कशीट और वेबसाइट को कैसे पहचानें। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि गिरफ्तार आरोपी 'उप्र राज्य मुक्त विद्यालय परिषद' के नाम से एक अवैध संस्था चला रहा था। इसने हूबहू सरकारी दिखने वाली एक वेबसाइट बनाई और उस पर सीएम की तस्वीरें लगा दीं ताकि किसी को शक न हो।
-1773043289589.png)
यह गिरोह भोले-भाले छात्रों से मोटी रकम लेकर उन्हें फर्जी डिग्रियां और सर्टिफिकेट बांट रहा था। पुलिस अब इसके अन्य साथियों और उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने यहां से डिग्रियां खरीदीं या धोखाधड़ी का शिकार हुए।
इसे भी पढ़ें - फर्जी डॉक्टर बोला- जल्दी पैसे भेजो और खाली हो गया अकाउंट, जानें कैसे करे Fake Doctor की पहचान

इसे भी पढ़ें - FASTag Scam Alert: फास्टैग अपडेट के बहाने आ रहे हैं फर्जी लिंक, जानें वेबसाइट और असली ऐप की पहचान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।