
Indian Origin Microsoft Gaming CEO Kaun Hain: महिलाएं वर्तमान में हर एक क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है। बीते शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की आशा शर्मा को गेमिंग जोन का सीईओ नियुक्त किया है। आशा फिल स्पेंसर की जगह लेंगी। इसकी जानकारी CEO सत्या नडेला ने दी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, "मैं गेमिंग और हमारे कंज्यूमर एम्बिशन के सेंटर में नई शुरुआत को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आशा शर्मा माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और CEO बनेंगी और मुझे रिपोर्ट करेंगी।" चलिए नीचे लेख में जानते हैं कौन हैं आशा शर्मा?

माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की नई सीईओ आशा शर्मा ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस में बैचलर डिग्री हासिल की। आशा को टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट और ऑपरेशंस लीडरशिप फील्ड में 15 साल का एक्सपीरियंस है।
साल 2011 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में मार्केटिंग डिपार्टमेंट से अपने करियर की शुरुआत की थी। दो साल काम करने के बाद आशा ने पोर्च ग्रुप में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पद पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और ऑपरेशन्स को लीड किया है। साथ ही 1B डॉलर के पब्लिक डेब्यू का हिस्सा थीं।
इसे भी पढ़ें- Sanae Takaichi: सनाए ताकाइची कौन हैं? जापान के इतिहास में पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर रचा नया कीर्तिमान
साल 2017 में आशा ने मेटा में प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग की वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया, जहां उन्होंने मैसेंजर और इंस्टाग्राम डायरेक्ट में हेड ऑफ प्रोडक्ट के तौर पर काम किया और कॉलिंग, वीडियो और किड्स एक्सपीरियंस की जीएम थीं। इसके अलावा वह सोशल इम्पैक्ट प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर के पद भी कार्यरत रहीं।

साल 2024 में आशा माइक्रोसॉफ्ट में प्रेसिडेंट, कोर एआई प्रोडक्ट के तौर पर शामिल हुईं। इसमें उन्होंने दुनियाभर के कस्टमर्स के लिए एआई मॉडल्स, एप्लिकेशन्स, एजेंट्स, रिस्पॉन्सिबल एआई और डेवलपर टूल्स के प्रोडक्ट पोर्टिफोलियो को लीड करने का काम किया।
माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग में Xbox बिजनेस भी शामिल है, जिसे आशा लीड करेंगी। शर्मा कूपांग और द होम डिपो बोर्ड में मेंबर के तौर पर भी काम करती हैं।
इसे भी पढ़ें- Who Is Thanya Nathan: कौन हैं थान्या नाथन, जो बनीं देश की पहली ब्लाइंड महिला जज? कामयाबी देख पूरा देश कर रहा है सलाम
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Microsoft Official Website, Asha sharma linkedin account
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।