Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:40 AM IST
herzindagi
sanae takaichi

Sanae Takaichi: सनाए ताकाइची कौन हैं? जापान के इतिहास में पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर रचा नया कीर्तिमान

सनाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं, जिन्होंने स्नैप चुनावों में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को ऐतिहासिक जीत दिलाई। LDP ने 465 में से 316 सीटें जीतकर 1986 का रिकॉर्ड तोड़ा, जो पार्टी का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 16:08 IST

जापान की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने न केवल एक पैटर्न तोड़ा है, बल्कि स्नेप इलेक्शन (Snap Elections) में अपनी पार्टी, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP), को एक ऐसी जीत दिलाई है, जिसने पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन हैं सनाए ताकाइची, जिसने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन है सनाए ताकाइची। पढ़ते हैं आगे...

क्या कहते है जीत के आंकड़े?

रविवार को हुए चुनावों में ताकाइची की लोकप्रियता का जादू सिर चढ़कर बोला। जापान की संसद के निचले सदन की कुल 465 सीटों में से अकेले LDP ने 316 सीटों पर कब्जा जमाकर अपना नाम सबसे ऊंचा किया। यह आंकड़ा बहुमत के लिए जरूरी 261 सीटों से बहुत ज्यादा है।

sanae takaichi

यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि इसने 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन द्वारा जीती गई 300 सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 1955 में पार्टी की स्थापना के बाद से यह LDP का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन माना जा रहा है। इसके अलावा, ताकाइची के सहयोगी दल जापान इनोवेशन पार्टी ने भी 36 सीटें जीती हैं, जिससे गठबंधन के पास अब दो-तिहाई बहुमत (352 सीटें) आ गया है।

इसे भी पढ़ें - Genelia-Riteish Love Story: 10 साल तक डेटिंग लेकिन बाउंड्रीज का रखा ख्याल, आज के कपल्स के लिए मिसाल है यह जोड़ी

जब इंटरव्यू में पूछे गए कई सवाल...

अपनी जीत के बाद एक नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में ताकाइची ने साप किया कि उनकी प्राथमिकता जापान को आर्थिक और सैन्य रूप से मजबूत और समृद्ध बनाना है। वर्तमान में चीन के साथ बढ़ते तनाव और अमेरिका के साथ नजदीकी संबंधों को देखते हुए, उनकी रक्षा नीतियां अत्यंत खास होने वाली हैं।

sanae takaichi (3)

हालांकि, ऊपरी सदन में उनके पास पूर्ण बहुमत नहीं है, लेकिन निचले सदन की यह विशाल जीत उन्हें कानून बनाने और कड़े फैसले लेने में मदद करेगी। ताकाइची ने कहा कि वे अपनी नीतियों पर अडिग रहते हुए विपक्ष का विश्वास जीतने के लिए अन्य रुख भी अपनाएंगी।

कौन हैं सनाए ताकाइची?

1961 में जन्मीं ताकाइची एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। राजनीति से पहले वे टीवी होस्ट थीं और हेवी मेटल म्यूजिक की शौकीन रहीं। 80 के दशक में उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस में काम किया, जिससे उनकी अंतरराष्ट्रीय नजर विकसित हुई। 1993 में वे पहली बार सांसद बनीं और अब तक 10 बार चुनाव जीत चुकी हैं। वे पूर्व पीएम शिंजो आबे की शिष्या हैं और उनकी एबेनॉमिक्स नीतियों की कट्टर समर्थक हैं। उन्हें जापान की लौह महिला कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें - एक दूजे के होने वाले हैं कृतिका कामरा और गौरव कपूर? वायरल हो रही इस खबर ने इंटरनेट पर बटोरीं सुर्खियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।