herzindagi
kritika kamra gaurav kapoor

एक दूजे के होने वाले हैं कृतिका कामरा और गौरव कपूर? वायरल हो रही इस खबर ने इंटरनेट पर बटोरीं सुर्खियां

अभिनेत्री कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स होस्ट गौरव कपूर के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बॉन्डिंग ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 12:26 IST

बॉलीवुड और क्रिकेट का मेल हमेशा से ही फैंस के लिए बहद ही रोमांचक भरा रहा है। ऐसे में ग्लैमर और खेल की दुनिया जब भी करीब आती है, नई कहानियों का जन्म होता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हि अब अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर स्पोर्ट्स होस्ट गौरव कपूर का नाम सुर्खियों में है। बता दें कि अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए मशहूर कृतिका और क्रिकेट जगत के चहेते होस्ट गौरव कपूर के बीच की नजदीकियों ने गॉसिप गलियारों का तापमान बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी लगातार मौजूदगी और बॉन्डिंग को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह रिश्ता केवल दोस्ती तक सीमित नहीं है। वहीं ये भी खबर आ रही है कि कपल जल्द ही अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकता है। हालांकि, इसको लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि का नहीं की गई है, लेकिन मुलाकातों ने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। क्या एक और 'एक्ट्रेस-क्रिकेटर' (होस्ट) जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी?

क्या है लेटेस्ट अपडेट?

बता दें कि गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि यह क्यूट कपल जल्द ही अपने रिश्ते को निकाह या फेरों के पवित्र बंधन में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

1 - 2026-02-09T121230.514

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी की संभावित तारीख और जगह भी लगभग डिसाइडेड है, कृतिका और गौरव मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं उम्मीद जताी जा रही है कि वे निजी समारोह करेंगे, जो मायानगरी मुंबई में आयोजित होगा। इस शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कुछ खास दोस्तों को ही आमंत्रित किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें - 'देवदास' की शूटिंग के दौरान शाहरुख की जगह सलमान ने क्यों निकाला था ऐश्वर्या राय के पांव में चुभा कांटा? फिल्म के दोबारा रिलीज होने के बीच जानिए ये दिलचस्प किस्सा

 क्या चल रही हैं शादी की तैयारी?

हालांकि, दोनों ही सितारों ने अभी तक अपनी शादी की तिथि को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, लेकिन ऐसी खबर आ रही है कि शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)

अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है जब यह कपल अपनी शादी की तस्वीरों के साथ आधिकारिक घोषणा भी जल्द ही करेगा।

इसे भी पढ़ें - Border 2 VS Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल या रानी मुखर्जी, किसकी फिल्म ने मारी बाजी और कौन-सी फिल्म हुई फ्लॉप? जानें कलेक्शन का पूरा हाल

कृतिका कामरा ने 10 दिसंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर गौरव कपूर के साथ अपनी 'ब्रेकफास्ट डेट' की तस्वीरें साझा कर दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। इसके बाद एक इंटरव्यू में भी उन्होंने गौरव को डेट करने की बात आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर अपनी रिलेशनशिप पर अंतिम मुहर लगा दी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।