Fri Mar 13, 2026 | Updated 02:58 AM IST
herzindagi
 Gaurav Kapur Kritika Kamra wedding today

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: आज गौरव कपूर की दुल्हनिया बनेंगी कृतिका कामरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यूनिक कार्ड

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी को लेकर लंबे समय से बज है। इन दिनों इंटरनेट पर इनका आफ्टर पार्टी कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये गेस्ट्स से मजेदार डिमांड करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों आज सात फेरे लेने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 11:57 IST

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने कुछ वक्त पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और तभी से इनकी शादी को लेकर बज बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल आज शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में वेडिंग डेट कल यानी 12 मार्च की बताई जा रही है। इसी बीच कपल की शादी से जुड़ा एक कार्ड सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। कमाल की बात यह है कि ये कार्ड इनकी शादी का नहीं, बल्कि आफ्टर पार्टी का है। इस पार्टी को लेकर कपल ने एक अनोखी डिमांड भी रखी है। चलिए आपको बताते हैं कि ये आफ्टर पार्टी कब है, कपल ने गेस्ट्स से क्या डिमांड की है और इनकी शादी को लेकर क्या अपडेट सामने आ रही है?

कृतिका कामरा और गौरव कपूर का 'आफ्टर पार्टी' कार्ड हुआ वायरल

kritika kamra gaurav kapur after party card viral
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का 'आफ्टर पार्टी' कार्ड काफी यूनिक है। असल में ट्रेडिशनली देखा जाए, तो यह रिसेप्शन का कार्ड है, जिसे उन्होंने 'आफ्टर पार्टी' नाम दिया है। इस कार्ड में बताया गया है कि यह पार्टी 12 मार्च को शाम 7.30 बजे से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि जहां शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी, वहीं इस 'आफ्टर पार्टी' में फिल्म और क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल होंगे। इस कार्ड में कहा गया है कि कृतिका और गौरव ने गेस्ट्स के लिए एक कम्फर्टेबल, बिना हड़बड़ी और भागमभाग वाली पार्टी प्लान की है। इस कार्ड में लिखा गया है, "हम अपनी शादी की खुशियों को आप लोगों के साथ सुकून से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। जल्दी आइए और जितनी देर रात तक आप रुक पाएं, रुकिए। हमारी ये आफ्टर पार्टी 12 मार्च को शाम 7.30 बजे से शुरू होगी।"

यह भी पढ़ें- एक दूजे के होने वाले हैं कृतिका कामरा और गौरव कपूर? वायरल हो रही इस खबर ने इंटरनेट पर बटोरीं सुर्खियां

कपल की शादी को लेकर सामने आ रही है ये अपडेट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी के फंक्शंस 11 और 12 मार्च यानी आज और कल होंगे। बता दें कि कपल ने दिसंबर में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और फैंस ने इनकी फोटोज पर खूब प्यार लुटाया था। कृतिका ने एक प्यारे से कैप्शन के साथ उनकी और गौरव की ब्रेकफास्ट फोटोज को पोस्ट किया था, जो तेजी से वायरल हुई थीं। बता दें कि गौरव और कृतिका की उम्र में 7 साल का अंतर है। गौरव की उम्र 44 साल और कृतिका की उम्र 37 साल है। गौरव तलाकशुदा हैं और यह उनकी दूसरी शादी है। कृतिका कामरा जहां एक फेमस एक्ट्रेस हैं, वहीं गौरव जाने-माने क्रिकेट होस्ट हैं।

यह भी पढ़ें- कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग कंफर्म किया रिश्ता तो वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू, करण कुंद्रा संग ब्रेकअप की बताई थी ये वजह

 

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की वेडिंग फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Kritika Kamra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।