
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी इन दिनों इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है। कपल ने कल अपने घर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कल यानी 11 मार्च को शादी की। कपल की शादी में शरीक हुए सेलिब्रिटीज इनकी शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। गौरव और कृतिका की उम्र में 7 साल का अंतर है। गौरव की उम्र 44 साल और कृतिका की उम्र 37 साल है। बता दें कि ये गौरव की दूसरी शादी है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी पहली पत्नी कौन थीं और क्यों दोनों के रास्ते अलग हुए। चलिए आपको गौरव कपूर की पहली पत्नी के बारे में बताते हैं।

स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने कल यानी 11 मार्च को शादी की है। आज कपल का रिसेप्शन है, जिसमें फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि गौरव कपूर ने इससे पहले साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीरत भट्टल से शादी की थी। कीरत ने कई मॉडलिंग प्रोजेक्टस किए थे और वो साउथ की कई फिल्मों का हिस्सा रहीं। इसके अलावा, वो एक ट्रैवल और लाइफस्टाइल प्रेजेंटर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कीरत और गौरव की मुलाकात साल 2012 में हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा। कपल ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2014 में शादी की। ग्रांड पंजाबी वेडिंग में कपल ने सात फेरे लिए, लेकिन साल 2021 में इन दोनों के रास्ते अलग हो गए। कपल ने डिवोर्स का कोई कारण सामने नहीं आया था। यहां तक कि कपल ने कभी मीडिया में अपने तलाक को लेकर कोई बात भी नहीं की थी।
कृतिका और गौरव अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने दिसंबर में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था और इसके बाद से इनकी शादी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। बात अगर कृतिका की करें, तो वो पहले करण कुंद्रा के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं और जैकी भगनानी संग भी उनका नाम जुड़ा है।
View this post on Instagram
गौरव और कृतिका की शादी गौरव के ब्रांदा स्थित घर में हुई थी। गौरव कपूर आइवरी और गोल्ड रंग के आउटफिट में और कृतिका लाल रंग की चंदेरी साड़ी में नजर आईं। कपल की शादी में सोहा अली खान, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, पूजा गौर, फरहान अख्तर, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया और अमृता अरोड़ा समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: आज गौरव कपूर की दुल्हनिया बनेंगी कृतिका कामरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यूनिक कार्ड
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की वेडिंग फोटोज पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Kritika Kamra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।