
टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले 7 सालों से बड़े परदे से दूरी बना ली हैं, इतना ही नहीं वह लाइमलाइट से भी अपने आप को दूर रख रही हैं। फिलहाल वह अपने पति विराट कोहली और बच्चों के साथ लंदन में एक सुखद जीवन जी रही हैं। हालांकि, वे सोशल मीडिया पर कम एक्टिव हैं, लेकिन उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जो उनकी बेटी वामिका कोहली के जन्मदिन पर है। उस पोस्ट में उन्होंने अपनी फीलिंग्स के बारे में भी बताया है। ऐसे में इस पोस्ट के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अनुष्का मदरहुड के बारे में क्यों सोचती हैं। पढ़ते हैं आगे...
11 जनवरी को अनुष्का शर्मा विराट कोहली की बेटी का जन्मदिन मनाया जाता है। अब वे 5 साल की हो गई हैं। इस खुशी में अनुष्का ने एक इंस्टा स्टोरी हम सभी के साथ शेयर की, जिसमें उन्होंने एक पोस्ट को साझा किया है, यह पोस्ट मदरहुड की खूबसूरत जर्नी को बताता है।

इस पोस्ट में न केवल मदरहुड के प्यार को दिखाया गया है बल्कि थकान, विकास और दुख तीनों भी दर्शाये गए हैं । पोस्ट में लिखा है कि मां बनना आपको उन तरीकों से बदल देगा, जो मायने रखते हैं। आपको पहले जैसा होने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें - Khushi Kapoor Vedang Raina Breakup: खुशी कपूर और वेदांग रैना के अलग हुए रास्ते! इस वजह से खत्म हुआ कपल का 2 साल का रिश्ता
इस पोस्ट के साथ अनुष्का शर्मा ने अपनी स्टोरी में लिखा है कि और मैं अपने उस रूप में वापस नहीं जाना चाहूंगी जो तुम्हें नहीं जानता था, मेरी बच्ची। 11 जनवरी 2021। यह पोस्ट न केवल बेटी के लिए उनकी भावनाओं को दर्शाता है बल्कि इससे यह भी पता चलता है कि वो अपने मदरहुड को खूब एंजॉय कर रही हैं।
-1768199823283.jpg)
वामिका कोहली रविवार को 5 साल की हो गई हैं। जी हां, उनका जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। वहीं, कपल को एक बेटा भी हुआ है, जिसका नाम अकाय है, जो 15 फरवरी 2024 को इनके घर की रौनक बढ़ाने आया है। फिलहाल, एक्ट्रेस लाइमलाइट और इंडस्ट्री से दूर लंदन में रह रही हैं और अपने पति और बच्चों के साथ एक सुखद जिंदगी बिता रही हैं। माना जा रहा है कि अनुष्का जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। हालांकि, यह फिल्म कब रिलीज होगी, अभी इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।