Tue Mar 17, 2026 | Updated 01:17 AM IST
herzindagi
 Anushka Shetty getting married

क्या बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी करने जा रही हैं शादी? 44 की उम्र में इस बिजनेसमैन के साथ ले सकती हैं सात फेरे

साउथ की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की शादी एक बार फिर से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस 44 की उम्र में सात फेरे लेने जा रही हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 20:14 IST

साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में विजय देवरकोंडा संग शादी की है और अब साउथ की एक और फेमस एक्ट्रेस अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। हम बात कर रहे हैं बाहुबली फेम देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी की। खबरों की मानें तो अनुष्का जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया के किसी शख्स को नहीं, बल्कि एक बिजनेसमैन को अपना पति चुना है और दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं। एक्ट्रेस की शादी को लेकर क्या खबरें सामने आ रही हैं और उनके होने वाले पति कौन हैं, चलिए आपको बताते हैं।

क्या बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी करने जा रही हैं शादी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaShetty (@anushkashettyofficial)


साउथ की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 44 की उम्र में अनु्ष्का शादी करने जा रही हैं। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का गुपचुप तरीके से शादी करने जा रही हैं और उनका परिवार उनकी शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखना चाहता है, इसलिए शादी की प्लानिंग भी शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के होने वाले पति फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं, बल्कि वो एक बिजनेसमैन हैं। हालांकि, एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। ऐसे में अभी इन खबरों पर यकीन करना जल्दबाजी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- कृतिका कामरा से पहले गौरव कपूर ने इस एक्ट्रेस से की शादी, जानें उनकी पहली पत्नी कीरत भट्टल कौन हैं?

प्रभास संग भी जुड़ चुका है अनुष्का का नाम

anushka and prabhas
अनुष्का की गिनती साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाकर ही मिली थी। इस फिल्म के बाद अनुष्का और प्रभास के लिंकअप की खबरें भी आई थीं। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया और इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया।

  

यह भी पढ़ें- Eesha Barjatya Kaun Hain: सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या कौन हैं? जिनके रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला

 

फैंस को फिलहाल एक्ट्रेस की तरफ से किसी ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।