
साउथ एक्टर धनुष और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबरों की मानें तो ये दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन सात फेरे लेने जा रहे हैं। मृणाल ठाकुर और धनुष के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, बीच में मृणाल का नाम श्रेयस अय्यर के साथ भी जुड़ा था पर अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो मृणाल और धनुष जल्दी बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनो लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब फाइनली 14 फरवरी को दोनों एक-दूसरे के होने जा रहे हैं हालांकि, इन खबरों को लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर इनकी शादी को लेकर क्या खबरें वायरल हो रही हैं?
View this post on Instagram
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष और मृणाल 14 फरवरी को सात फेरे लेंगे। दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। जब धनुष को मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर पर देखा गया, तो इन अटकलों ने और जोर पकड़ा। बता दें कि मृणाल, धनुष से 9 साल छोटी हैं। मृणाल की उम्र 33 और धनुष की उम्र 42 साल है। अगर ये दोनों बंधन में बंधते हैं, तो ये धनुष की दूसरी शादी होगी। इससे पहले धनुष ने साल 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। कपल के दो बेटे भी हैं। साल 2022 में धनुष और ऐश्वर्या ने अपनी 20 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया था और साल 2024 में इनका तलाक फाइनल हुआ था। तलाक के बाद धनुष का नाम मृणाल के साथ जुड़ना शुरू हुआ और अब दोनों की शादी को लेकर ये अपडेट सामने आई है हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब मृणाल से उनके और धनुष के रिश्ते के बारे में सवाल किया गया था, तो उन्होंने धनुष को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया था।
यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर का एक्ट्रेस मृणाल से क्या है रिश्ता? एक्ट्रेस ने डेटिंग रूमर्स पर कहीं ये बात...

धनुष और मृणाल ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। मृणाल का नाम क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ भी जुड़ चुका है। इन खबरों पर मृणाल ने सीधे तौर पर तो कोई रिएक्ट नहीं किया था, लेकिन एक कैंडिड फोटो पोस्ट करके उन्होंने लिखा था- वो बात करते हैं और हम हंसते हैं...अफवाहें फ्री का पीआर हैं और फ्री की चीजें मुझे बहुत पसंद हैं। इस स्टोरी के जरिए इशारों-इशारों में मृणाल ने श्रेयस संग अपनी डेटिंग की अफवाहों को खारिज किया था।
बॉलीवुड सेलेब्स के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। फिलहाल इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image Courtesy: Instagram/Mrunal Thakur, Dhanush
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।