herzindagi
image

DSHM Pharmacist Recruitment 2026: फार्मासिस्ट के 200 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए जरूरी होगी यह योग्यता; पढ़ें जरूरी डिटेल्स

DSHM Pharmacist Recruitment 2026 के लिए दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अंतर्गत फार्मासिस्ट पदों के लिए कुल 200 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो 7 फरवरी, 2026 को शाम 5:00 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। नीचे पढ़ें भर्ती से जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल्स-
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 16:05 IST

Delhi Pharmacist Vacancy 2026: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) ने डीएसएचएम फार्मासिस्ट भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती  के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मिशन के लिए 200 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती करना है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 7 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी और फॉर्म भर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको फार्मासिस्ट भर्ती 2026 से जुड़ी जरूरी डिटेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

DSHM Pharmacist पदों पर आवेदन करने की जरूरी तारीख

DSHM Pharmacist Recruitment 2026

डीएसएचएम फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए 24 जनवरी, 2026 को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके साथ ही इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो भी ओपन कर दी गई थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार dshm.delhi.gov.in पर जाकर 07 फरवरी, 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

डीएसएचएम फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए योग्यता

delhi pharmacist vacancy official details

डीएसएचएम फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जो फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत हो, या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान स्ट्रीम (भौतिकी/रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान) में 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसके अलावा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में अनुमोदित डिप्लोमा और फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-  UGC की शुरुआत कब और किसने की थी? अब तक किन-किन अधिकारियों ने संभाली बागडोर



 


डीएसएचएम फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए पोस्ट डिटेल

डीएसएचएम द्वारा पीएम-अभिम स्कीम के अंतर्गत फार्मासिस्ट के कुल 200 पदों के लिए आवेदकों की भर्ती की जाएगी। नीचे देखें किन-किन श्रेणियों में कितनी वैकेंसी-

पोस्ट नाम  रिक्तियां
फार्मासिस्ट (यूआर)  38
फार्मासिस्ट (ओबीसी)  69
फार्मासिस्ट (एससी)  41
फार्मासिस्ट (एसटी) 32
 फार्मासिस्ट (ईडब्ल्यूएस)  20
कुल  200

डीएसएचएम फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा

Delhi Pharmacist Vacancy

 

फार्मासिस्ट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 7 फरवरी, 2026 तक 30 वर्ष है। पीएम-अभिमान योजना के अंतर्गत सभी श्रेणियों के लिए 31 मार्च, 2026 तक 10 वर्ष तक की एक बार की आयु में छूट उपलब्ध है।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार छूट दी जाएगी।

डीएसएचएम फार्मासिस्ट भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया

  • डीएसएचएम फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। नीचे देखें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया-
  • दिल्ली शहरी प्रबंधन मंत्रालय (डीएसएचएम) की आधिकारिक वेबसाइट  dshm.delhi.gov.in पर जाएं।
  • डीएसएचएम फार्मासिस्ट भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन  लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब आगे की प्रक्रिया के लिए मांगी गई शैक्षिक प्रमाण पत्र और जाति/विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
  • डॉक्यूमेंट और इंटरव्यू के दौरान ओरिजिनल दस्तावेज़ और सेल्फ अटेस्ट वेरीफाई फोटोकॉपी साथ लाएं।

इसे भी पढ़ें- NEET PG-NEET MDS 2026 Exam Date: नीट पीजी और नीट एमडीएस का परीक्षा कैलेंडर जारी, यहां देखें एग्जाम पैटर्न और पेपर मोड

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- shutterstcok, official website


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।