
Odisha Public Service Commission 2026 Recruitment: 12वीं या ग्रेजुएशन की परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। अगर आप कंपीटिशन एग्जाम की प्रिपरेशन कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओपीएससी ओसीएस 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत ग्रुप ए और बी के 465 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स 20 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे लेख में पढ़ें आवेदन प्रक्रिया, तारीख, आयु सीमा, योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल्स

ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई 465 रिक्तियां में विभिन्न पद शामिल हैं। ग्रुप ए में ओडिशा पुलिस सेवा में 12 और ओडिशा प्रशासनिक सेवा में 14 वैकेंसी हैं। ग्रुप बी में राजस्व सेवा (113), कराधान एवं लेखा सेवा (176) और श्रम सेवा (98) हैं। इसके अलावा सहकारिता, कौशल विकास, उत्पाद शुल्क, पर्यटन, कल्याण और परिवहन सेवाओं में भी अवसर हैं। कुल 465 पद में से 104 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- CBSE Board 2026: सिलेबस के बोझ के बीच कैसे खुश रहें छात्र? रटने के बजाय समझने पर दें जोर
OPSC OCS 2026 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उनके पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

OPSC OCS 2026 पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को नियुक्ति के लिए तीर स्टेज क्रास करने होंगे। प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू। परीक्षा पास करने वाले ग्रुप ए पदों के लिए 56,100 रुपये प्रति माह और ग्रुप बी पदों के लिए 44,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- RBI Assistant Vacancy 2026: ग्रेजुएशन पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जान लें सैलरी और सुविधा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock, OPSC Official Website
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।