Thu Feb 19, 2026 | Updated 05:49 PM IST
herzindagi
Goa Police Recruitment 2026

Goa Police Recruitment 2026: गोवा पुलिस के पदों पर निकली भर्ती, महिलाओं के लिए 58 पद रिजर्व; यहां जानें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

Goa Police Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। गोवा पुलिस विभाग में ग्रुप सी के 722 पदों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 20 फरवरी, 2026 से ओपन की जाएगी। नीचे पढ़ें वैकेंसी से जुड़ी जरूरी डिटेल्स-
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 17:24 IST

Goa Police Recruitment 2026 Qualification: गोवा कर्मचारी चयन आयोग ने गोवा पुलिस भर्ती 2026 के लिए 14 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार, कांस्टेंबल, वन रक्षक और अन्य ग्रुप सी के लिए कुल 722 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 20 फरवरी, 2026 को ओपन की जाएगी। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स www.gsssc.goa.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

गोवा पुलिस भर्ती 2026 आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

UP Teacher Recruitment age limit

आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना है, जो आवेदन किए गए पद पर निर्भर करता है। आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही इसमें सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।

इसे भी पढ़ें-Board Exams 2026 Preparation: क्या आपको भी पढ़ा हुआ याद नहीं रहता? एग्‍जाम में टॉप करने के लिए अपनाएं ये 5 स्टडी ट्रिक्स

गोवा पुलिस भर्ती 2026 आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीख?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कांस्टेंबल, वन रक्षक और अन्य ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें जरूरी डिटेल्स

  • नोटिस जारी करने की डेट- 14 फरवरी, 2026
  • रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन होने की डेट- 20 फरवरी, 2026
  • आवेदन जमा करने की लास्ट डेट- 13 मार्च, 2026

गोवा पुलिस वैकेंसी के कितने पदों निकली भर्ती?

Police Constable Goa jobs

आयोग ने गोवा पुलिस के विभिन्न पदों पर 722 रिक्तियों के लिए आवेदन जारी किए हैं। महिला कैंडिडेट के 58 पोस्ट है, जिसमें यूआर के 30, एसटी के 6, एससी के 2, ओबीसी के 15, इडब्ल्यूएस के 5 पद शामिल हैं।

  • रेंज वन अधिकारी- 13
  • प्लाटून कमांडर (पुरुष)- 4
  • गोल वनपाल- 23
  • पुलिस कांस्टेबल (पुरुष)- 302
  • पुलिस कांस्टेबल (महिला)- 58
  • पुलिस कांस्टेबल (सशस्त्र पुलिस)- 119
  • पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर (श्रेणी-तृतीय)-111
  • कांस्टेबल (ग्रीसर)-1
  • कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन)-1
  • वन रक्षक-9
  • सहायक अधीक्षक (पुरुष)-4
  • वार्डन (पुरुष)-60
  • मैट्रन (महिला)-10
  • लास्कर (पुरुष)-5
  • एस्कॉर्ट (महिला)-2

गोवा पुलिस भर्ती के कैसे आवेदन करें?

  • गोवा कर्मचारी चयन आयोग के लिए ऑफिशियल वेबासइट www.gsssc.goa.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज दिख रहे जीएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 पर लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण करने के लिए वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में पर्सनल डिटेल्स, एजूकेशन डिटेल्स भरें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज के साथ पासपोर्ट आकार की स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरा करने के बाद फीस भुगतान करें।

इसे भी पढ़ें- RBI Assistant Vacancy 2026: ग्रेजुएशन पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जान लें सैलरी और सुविधा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।