Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:39 AM IST
herzindagi
board exam preparation tips

Board Exams 2026 Preparation: क्या आपको भी पढ़ा हुआ याद नहीं रहता? एग्‍जाम में टॉप करने के लिए अपनाएं ये 5 स्टडी ट्रिक्स

Board Exams 2026 Preparation Tips: बोर्ड की परीक्षा शुरू ही होने वाली है। कई बच्‍चे टॉप करने के ल‍िए दिन रात की पढ़ाई करते हैं। लेकिन सच तो ये है क‍ि सिर्फ ज्यादा देर तक पढ़ाई करने से अच्छे मार्क्स नहीं आते हैं। इसके लि‍ए सही तरीके से पढ़ाई करना जरूरी है। हम आपको आसान स्टडी ट्रिक्स बता रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 14:32 IST

Board Exams 2026 Preparation Tips: बोर्ड एग्‍जाम शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। जैसे-जैसे डेट पास आती जाती है, वैसे ही स्‍ट्रेस बढ़ने लगता है। कई बच्‍चे तो इतना डर जाते हैं कि दिन-रात पढ़ने लगते हैं। पढ़ना अच्‍छी बात है लेकिन दिमाग को आराम देना भी उतना ही जरूरी है। एग्‍जाम की तैयारी करने के लिए 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स महीनों पहले से डट जाते हैं।

सिलेबस पूरा करना है, अच्छे नंबर लाने हैं, सब कुछ याद रखना है, यही सब उनके दिमाग में चला करता है, लेकिन सच तो ये है कि सिर्फ ज्यादा देर तक पढ़ाई करने से अच्छे मार्क्स नहीं आते है। आप पढ़ाई कैसे कर रहे हैं, सब कुछ इसी बात पर डिपेंड करता है। कई लोग ऐसे भी हैं जो सब कुछ पढ़ने के बावजूद भूल जाते हैं। हम आपको आसान स्टडी ट्रिक्स बता रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं-

board exam preparation tips (2)

रटने के बजाय समझकर करें पढ़ाई

सिर्फ लाइनें याद कर लेना पढ़ाई नहीं होती है। जो चीज समझ में आती है, वही लंबे समय तक याद रहती है। ऐसे में आप जब भी पढ़ाई करें तो उसे रटने के बजाय समझने की कोशिश करें। चैप्टर शुरू करने से पहले उसकी हेडिंग और सब-हेडिंग देखें। एक बार पढ़ने के बाद बुक बंद करें और जो आपने पढ़ा और समझा, उसे खुद से बोलें या लिखें।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 Dates: यूपी बोर्ड की परीक्षा कब से शुरू होगी? यहां देखें एग्जाम शेडयूल और सेंटर से जुड़ी डिटेल्स

थोड़ा-थोड़ा पढ़ाई करें

जब भी आप पढ़ाई करने बैठे ताे सब कुछ एकसाथ पढ़ने की जरूरत नहीं है। छोटे-छोटे हिस्‍सों में पढ़ाई करने से जल्‍दी समझ में आता है। जैसे आधे घंटे पढ़ें, फिर 10 मिनट का छोटा सा ब्रेक लें। ब्रेक में मोबाइल न चलाएं, थोड़ा वॉक करें या पानी पिएं। इससे दिमाग भी फ्रेश रहेगा और आपने जो पढ़ाई की है, वो आपको याद रहेगा।

board exam preparation tips (1)

एक्टिव रिकॉल फॉलो करें

ज्यादातर स्टूडेंट्स बार-बार वही पैराग्राफ पढ़ते रहते हैं। इसे पैसिव पढ़ाई कहते हैं। इससे आप पढ़ी हुई चीजें जल्दी भूल जाती हैं। एक बार पढ़ने के बाद बुक बंद करें और खुद से सवाल पूछें कि जो मैनें पढ़ा, उसका मेन प्‍वॉइंट क्‍या था? अगर आप बिना कुद केखे अपने सवालों का जवाब दे लेती हैं तो समझ जाएं कि आपकी तैयारी पूरी है।

यह भी पढ़ें- क्या बिहार बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलने वाले इनाम पर लगेगा टैक्स? जान लीजिए क्या है नियम

सही तरीके से रिवीजन करें

एक बार पढ़ लेना काफी नहीं होता है। एग्‍जाम की तैयारी के लिए र‍िवीजन करना सबसे जरूरी होता है। पहली बार पढ़ने के 24 घंटे के अंदर ही रिवीजन करें। इसके बाद फिर 3 दिन, एक हफ्ते या 10 द‍िना दोबारा से र‍िवाइज करें।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026 Date: सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट हुई जारी, देखें टेंटेटिव टाइम टेबल

लिखकर और समझकर पढ़ें

अगर कोई टॉपिक आपको समझ नहीं आ रहा है, तो उसे कॉपी में लिखकर दोहराएं। आईने के सामने बोलकर पढ़ें। खुद से सवाल बनाएं और उनके जवाब लिखें। इससे आपका कॉन्सेप्ट क्लियर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड एग्जाम में OMR शीट भरते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

बोर्ड एग्जाम में टॉप करने के लिए जरूरी नहीं कि आप दिन रात पढ़ाई करें ही। जरूरी है स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करना। ताे आप भी पढ़ाई करते समय ये तरीका अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।