Thu Feb 19, 2026 | Updated 07:24 PM IST
herzindagi
CBSE Board Exam 2026

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी करने में आ रही है दिक्कत? जानें स्मार्ट टिप्स

CBSE Board Exam 2026 Preparation Tips: 10वीं-12वीं के सीबीएसई बोर्ड एग्जाम शुरू हो चुके हैं। ये एग्जाम 9 अप्रैल तक चलेंगे। भारत के अलावा 26 दूसरे देशों के 43,67,870 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम देंगे। अगर आप इस परीक्षा का हिस्सा हैं, तो लेख में जानें वे स्मार्ट टिप्स जो तैयारी में आपकी मदद कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 17:37 IST

Board Exam Preparation Tips: CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू हो चुकी है। परीक्षा शुरू होते ही स्टूडेंट्स के मन में इस बात का डर बैठ जाता है, कि अगर पढ़ा हुआ भूल गए तो क्या होगा या फिर पढ़ा हुआ एग्जाम में नहीं आया तो क्या होगा? अक्सर छात्र पढ़ाई और सिलेबस को लेकर तनाव में आ जाते हैं, जिससे उनकी तैयारी पर बुरा असर पड़ता है। बोर्ड परीक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट रणनीति की परीक्षा है। 2026 की परीक्षा के बदलते पैटर्न और योग्यता-आधारित सवालों को देखते हुए, रट्टा मारने की पुरानी टेक्निक अब काम नहीं आएगी। एक्सपर्ट का मानना है कि यदि छात्र शुरुआत से ही एक सिस्टमैटिक प्लानिंग बनाकर चलें, तो वे न केवल स्ट्रेस फ्री रहेंगे बल्कि एग्जाम में बेहतरीन अंक भी हासिल कर सकते हैं। आज के इस लेख में उन सरल और प्रभावी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चर्चा आपकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को आसान बना देंगे।

सिलेबस को समझें

cbse exam preparation tips

एग्जाम आ जाने पर अक्सर स्टूडेंट्स यह करते हैं कि वे ढेर सारी रिफरेंस किताबों के पीछे भागने लगते हैं। CBSE के लिए NCERT की किताबें बाइबिल की तरह हैं। परीक्षा का अधिकांश हिस्सा सीधे इन्हीं किताबों से आता है। अपने स्टडी टेबल के सामने सिलेबस चिपकाएं, जो टॉपिक्स पूरे होते जाएं उन्हें मार्क करते रहें। साथ ही जानें कि किस चैप्टर से कितने नंबर के सवाल आएंगे। ज्यादा अंक वाले चैप्टर्स को पहले और गहराई से पढ़ें।

इसे भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026 Date: सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट हुई जारी, देखें टाइम टेबल

एक्टिव लर्निंग और नोट्स पर फोक्स करें

सिर्फ किताब पढ़ने से जानकारी दिमाग में स्टेबल नहीं होती। इसके लिए एक्टिव लर्निंग अपनाएं, जब भी कोई टॉपिक पढ़ें, उसके हाइलाइट को अपने शब्दों में लिखें।

साइंस या हिस्ट्री को याद रखने के लिए फ्लोचार्ट बनाएं। डायग्राम बनाएं। इससे आपको उत्तर लिखने में आसानी होगी। फॉर्मूले और जरूरी डेट्स के लिए छोटे कार्ड्स बनाएं जिन्हें आप खाली समय में कभी भी देख सकें।

लास्ट ईयर के पेपर और मॉक टेस्ट

Effective study techniques for board exams

परीक्षा में उत्तर को आसानी से लिखने और समझने के लिए पिछले 2 सालों के प्रश्न पत्र हल करने से आपको एग्जाम पैटर्न और सवालों की भाषा समझ आती है। टेस्ट के बाद अपनी कमियों को पहचानें और उन पर दोबारा काम करें।

सेहत और नींद पर ध्यान दें

थका हुआ दिमाग कभी भी अच्छी परफॉर्मेंस नहीं दे सकता। परीक्षा की तैयारी के दौरान 7-8 घंटे की भरपूर नींद लेना अनिवार्य है। नींद के दौरान ही दिमाग सीखी हुई चीजों को मेमोरी में सेव करता है। साथ ही, पर्याप्त पानी पिएं और हल्का घर का खाना खाएं।

इसे भी पढ़ें- CBSE Board 2026: सिलेबस के बोझ के बीच कैसे खुश रहें छात्र? रटने के बजाय समझने पर दें जोर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।