Thu Feb 19, 2026 | Updated 08:51 PM IST
herzindagi
up board 2026

UP Board Exams 2026: पेपर देकर लौटे बच्चे से भूलकर भी न पूछें ऐसे सवाल, बढ़ सकता है मानसिक तनाव

यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। यह लेख माता-पिता को सलाह देता है कि परीक्षा देकर लौटे बच्चों से कौन से सवाल न पूछें। नंबरों के बारे में पूछने, दोस्तों से तुलना करने या तुरंत आंसर-की जांचने से बचें।
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 17:49 IST

जैसे ही यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो जाती है वैसे ही घर का माहौल किसी युद्ध के स्तर से काम नहीं होता। छात्र महीनों की मेहनत को 10 घंटे में कागज पर उतारकर लौट आते हैं। अक्सर माता-पिता की यह उत्सुकता रहती है और चिंता भी रहती है कि कहीं बच्चे अनजाने में कुछ गलतियां ना कर बैठें, जिससे बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। माता-पिता यह नहीं जानते कि जब बच्चे पेपर देकर घर लौटते हैं तो उन्हें थोड़ा पल सुकून का देना चाहिए, ना कि सवालों की छड़ी लगा देनी चाहिए। ऐसे में माता-पिता को पता होना चाहिए कि जब बच्चे पेपर देकर लौटे तो उनसे किस प्रकार के क्वेश्चन ना पूछे जाएं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेपर देकर लौटने पर बच्चों से किस प्रकार के सवाल न पूछें। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

बच्चों से कभी न पूछें ऐसे सवाल

जब आपका बच्चा परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो आप कभी भी अपने बच्चों से यह न पूछें कि कितने नंबर आ जाएंगे या कठिन वाला सवाल हल हुआ या नहीं। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसे सवाल बच्चों के अंदर तनाव पैदा करते हैं। यदि पेपर थोड़ा सा भी खराब हुआ है तो इस सवाल के कारण उसके मन में एक गिल्ट पैदा हो जाता है। 

up board 2026 (3)

माता-पिता को अक्सर अपने बच्चों से यह भी नहीं पूछना चाहिए कि तुम्हारे दोस्त का पेपर कैसा हुआ है। याद रखिए हर बच्चा अलग होता है और बच्चे का दिमाग भी बहुत अलग है। ऐसे में अपने बच्चों को कमतर आंकना और दूसरे के बच्चे को अच्छा समझना आपके बच्चे के आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें - रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर मिली धमकी, करोड़ों की मांग; जानें ऐसी स्थिति में कैसे करें अपना बचाव?

घर आते ही बच्चों के साथ आंसर की को लेकर नहीं बैठना चाहिए। कुछ माता-पिता की आदत होती है कि वह क्वेश्चन पेपर हल करना शुरू कर देते हैं, जबकि इसके कारण बच्चों का मानसिक दिबाव बढ़ता है। उदाहरण यदि कोई एक प्रश्न जो कि उसे लग रहा है कि वह सही है और आपने कहा कि गलत है तो बच्चों को और तनाव में डाल सकता है।

up board 2026 (2)

 परीक्षा से आने के बाद अगले पेपर की तैयारी करने के लिए बच्चों को नहीं बैठाना चाहिए। पहले उसे थोड़ा सा आराम देना चाहिए और उसको पोषण तत्व भी देने चाहिए, जिससे कि बच्चे का दिमाग रिफ्रेश हो सके और वह नए पेपर की तैयारी के लिए खुद को तैयार कर सके।

इसे भी पढ़ें - CBSE Board 2026: सिलेबस के बोझ के बीच कैसे खुश रहें छात्र? रटने के बजाय समझने पर दें जोर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।