
Bihar Board 2026 Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने वाला है। वे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट https://results.biharboardonline.com/ पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। बिहार बोर्ड साइंस, कॉर्मस और आर्टस तीनों स्ट्रीम के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को केवल रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 से 25 मार्च और 10वीं का 27 मार्च से 31 मार्च के बीच आएगा। परिणाम के अलावा बोर्ड कुल पास प्रतिशत और अलग-अलग स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। नीचे लेख में देखें रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने का तरीका।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डेट की घोषणा लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई थी। बोर्ड अधिकारी रिजल्ट के साथ कुल पास परसेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट और दूसरे जरूरी आंकड़े भी जारी करेंगे। बोर्ड ने ऑफिशियल रिजल्ट डेट और टाइम के बारे में जानकारी दी। रिजल्ट को 21 से 25 मार्च के बीच जारी किए जाने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें- Bihar Police Exam Date Calender 2026: सीएसबीसी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, यहां देखें कब कौन सी होगी परीक्षा?
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च के बीच आने की संभावना है। 10वीं में पेपरों में पूछे गए प्रश्नों की आंसर की जारी की जा चुकी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, interbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। रिजल्ट आने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे स्टूडेंट का नाम,रोल नंबर और रोल कोड, सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, कुल मिले मार्क्स, डिवीजन या रिजल्ट स्टेटस और क्वालिफाइंग स्टेटस को एक बार जरूर देखें।

इसे भी पढ़ें- Mukhyamantri Udyami Yojana के लिए आवेदन शुरू, कौन से लोग ले सकते हैं इसका लाभ? जानें प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, shutterstock, bihar board official website
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।