Tue Mar 24, 2026 | Updated 05:24 AM IST HZ Awards 2026
Bihar Board 12th Result 2026 toppers list

Bihar Board 12th Topper List 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें पिछले 5 सालों के टॉपर्स और उनके मार्क्स?

BSEB Toppers List 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसकी घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बिहार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की है। चलिए नीचे लेख में जानिए पिछले 5 सालों के टॉपर्स और उनके मार्क्स।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 16:12 IST

BSEB 12th Result 2026 Toppers List: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड आज यानी 23 मार्च, 2026 को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोपहर 1:48 पर जारी कर दिया गया है। इसकी घोषणा बिहार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com, biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर आसानी से चेक कर सकते हैं।

इस परिणाम को उम्मीदवार SMS के जरिए भी पता लगा सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा हो गई है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के टॉपर्स की लिस्ट भी थोड़ी देर में जारी कर दी जाएगी। आइए, नीचे लेख में जानिए इस साल किस छात्र ने कौन-सी स्ट्रीम में 12वीं की परीक्षा टॉप की है। साथ ही बीते 5 साल में किस छात्र ने किस स्ट्रीम में कितने मार्क्स के साथ टॉप किया था इसकी डिटेल्स भी लेकर आए हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कला और वाणिज्य स्ट्रीम में टॉप करने वाली लड़कियां हैं, जबकि विज्ञान स्ट्रीम में एक लड़के ने टॉप किया है। इस साल बिहार बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा में 85.19% का शानदार पास प्रतिशत दर्ज किया गया लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.09% है। पटना की अदिति कुमारी ने बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है।

साल 2026 बोर्ड परीक्षा में कितने छात्रों ने लिया था हिस्सा?

bihar-board-12th-marksheet-download-1742292858767

साल 2025-26 के सेशन में 13,17,846 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें छात्राओंकी संख्या 6,75,845 और छात्रों की संख्या 6,42,001 रही। इस परीक्षा के लिए पूरे बिहार में कुल 1,762 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।


बिहार बोर्ड 12वीं, 2026 टॉपर लिस्ट

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड के कक्षा 12वीं के परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ते हुए उच्च उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.09 प्रतिशत रहा। 

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में किसने किया टॉप?

नाम रैंक नंबर (परसेंटेज)
आदित्य प्रकाश अमन 1 481 अंक (96.20%)
साक्षी कुमारी 2  479 अंक (95.80%)
सपना कुमारी  2 479 अंक (95.80%)
अनामिका कुमारी  3 478 अंक (95.60%)
सत्यम कुमार  4 476 अंक (95.20%)
 पलक कुमारी   5  475 अंक (95.00%)

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स लिस्ट

नाम रैंक नंबर (परसेंटेज)
 निशु कुमारी  1  479 अंक (95.80%)
 सिद्धि शिखा  2  478 अंक (95.60%)
 चंद्रदीप कुमार  2  478 अंक (95.60%)
 मोहम्मद लकी अंसारी   2  478 अंक (95.60%)
 नसरीन प्रवीण  3  477 अंक (95.40%)
 साजिया अंसारी   3   477 अंक (95.40%)
 निसु कुमारी  3  477 अंक (95.40%)
 आदर्श  3  477 अंक (95.40%)
 अमृता कुमारी  4   476 अंक (95.20%)
 स्वीटी कुमारी  4  476 अंक (95.20%)
 बीबी असराना   5   475 अंक (95.00%)
 रोशनी कुमारी   5   475 अंक (95.00%)
 मनीष कुमार  5   475 अंक (95.00%)

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

नाम रैंक नंबर (परसेंटेज)
अदिति कुमारी  1 480 अंक (96.00%)
माही कुमारी 2 476 अंक (95.20%)
निशिका श्री 3 475 अंक (95.00%)
मानवी कुमारी 4  474 अंक (94.80%)
श्रेया कुमारी 4 474 अंक (94.80%)
वारिशा नौशाद 5 472 अंक (94.40%)
हर्षिका 5 472 अंक (94.40%)

 

बिहार बोर्ड 12वीं 2025 टॉपर लिस्ट

साल 2025 में 12वीं कक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी थी। साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल, कॉमर्स में रोशनी कुमारी और ऑर्ट्स में अंकिता कुमारी, साकिब शाह ने टॉप किया था।

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर 

नाम रैंक नंबर (परसेंटेज)
 प्रिया जायसवाल 1  484 (96.8%)
 आकाश कुमार 2  480 (96%)
 रवि कुमार 3  478 (95.6%)

बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर

नाम रैंक नंबर (परसेंटेज)
रोशनी कुमारी 1 475 (95%)
अंतरा खुशी 2 473 (94.6%)
सृष्टि कुमारी 3 471 (94.2%)

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर

नाम  रैंक मार्क्स (परसेंटेज)
अंकिता कुमारी 1 473  94.6%
शाकिब शाह 2 473  (94.6%)
अनुष्का कुमारी 3 471  (94.2%)

बिहार बोर्ड 12वीं 2024 स्ट्रीम वाइज टॉपर लिस्ट

साल 2024 में आर्ट्स के टॉपर तुषार कुमार, साइंस में मृत्युंजय कुमार और कॉमर्स में प्रिया कुमारी ने टॉप किया था। नीचे देखें बिहार बोर्ड 12वीं के स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम और उनके मार्क्स।

बिहार बोर्ड 12वीं 2024 आर्ट्स टॉपर

नाम रैंक परसेंटेज
तुषार कुमार 1 96.40
निशि सिन्हा 2 94.60
तनु कुमारी 2 94.40

बिहार बोर्ड 12वीं 2024 साइंस टॉपर

नाम रैंक परसेंटेज
मृत्युंजय कुमार 1 96.20
सिमरन गुप्ता 2 95.40
वरुण कुमार  2 95.40
प्रिंस कुमार 3 95.20

बिहार बोर्ड 12वीं 2024 कॉमर्स टॉपर

नाम रैंक परसेंटेज
प्रिया कुमारी 1 95.60
सौरव कुमार  2 94
गुलशन कुमार 3 93.80
कुणाल कुमार 3 93.80

बिहार बोर्ड 2023 में 12वीं की परीक्षा किसने टॉप की थी?

बिहार बोर्ड 2023 में लगभग 13 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें साइंस स्ट्रीम में आयुषी नंदन, आर्ट्स स्ट्रीम में मोहद्दिसा और कॉमर्स स्ट्रीम में सौम्या शर्मा ने टॉप किया था।

बिहार बोर्ड 12वीं, 2023 साइंस स्ट्रीम टॉपर

नाम रैंक नंबर
आयुषी नंदन 1 474
हिमांशु कुमार 2 472
शुभम चौरसिया 2 472
अदिति कुमारी 3 471

बिहार बोर्ड 12वीं, 2023 आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर

नाम रैंक नंबर
मोहद्दीसा 1 475
सौरभ कुमार 2 470
अदिति कुमारी 3 469

बिहार बोर्ड 12वीं, 2023 कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर

नाम रैंक नंबर
सौम्या शर्मा 1 475
रजनीश कुमार पाठक 1 475
भूमि कुमारी 2 474
तनुजा सिंह 2 474
पायल कुमारी 3 472

बिहार बोर्ड 12वीं 2022 में किसने किया था टॉप?

साल 2022 में बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा साइंस स्ट्रीम में सौरभ कुमार और अर्जुन कुमार ने टॉप किया। कॉमर्स में अंकित कुमार गुप्ता ने फॉर्स्ट, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में संगम राज ने बिहार स्टेट में टॉप किया था।

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपर

नाम रैंक नंबर
सौरव कुमार 1 472
अर्जुन कुमार 1 472
राज रंजन 2 471
सेजल कुमारी 3 470

बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर

नाम रैंक नंबर
अंकित कुमार गुप्ता 1 473
विनीत सिन्हा 2 472
पीयूष कुमार 2 472
मुस्कान सिंह 3 470

इसे भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें किन वेबसाइट्स पर दिखेगा आपका स्कोरकार्ड और कैसे करें चेक?

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च, 2026 को दोपहर 1:30 बजे आएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में किसने टॉप किया है?
बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने टॉप किया है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।