Wed Apr 8, 2026 | Updated 12:59 AM IST HZ Awards 2026
upsssc excise constable recruitment 2026

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन के लिए महिलाओं को देना होगा 25 रुपये

UP Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही के 722 खाली पदों पर चयन के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों पर 04-06-2026 से आवेदन कर पाएंगे। नीचे पढ़ें भर्ती से जुड़ी जरूरी डिटेल्स-
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 17:16 IST

Uttar Pradesh Excise Constable: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं और उत्तर प्रदेश में निकलने वाली भर्ती का इंतजार कर रही हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कुल 722 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए केवल वे उम्मीदवार योग्य होंगे, जिन्होंने PET-2025 की परीक्षा पास की है। योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार अगर इन पदों पर आवेदन करना चाहती हैं, तो बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 04-06-2026 से ओपन की जाएंगी।

आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आबकारी सिपाही के पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा, आवेदन शुल्क और योग्यता क्या है?

आबकारी सिपाही भर्ती 2026 की जरूरी डेट

Uttar Pradesh Excise Constable

  • अधिसूचना जारी होने की डेट- 06-04-2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की डेट- 04-06-2026
  • ऑनलाइन आवेदन लास्ट डेट- 24-06-2026
  • आवेदन में करेक्शन करने की लास्ट डेट-01-07-2026

आबकारी सिपाही भर्ती के लिए योग्यता

02

वे उम्मीदवार जिन्होंने PET-2025 की परीक्षा पास की है वो ही इसके लिए योग्य माने जाएंगे। चयन नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया जाएगा तथा शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- 12वीं पास करने के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें? यहां जानें परीक्षा से लेकर सेलेक्शन का पूरा प्रोसेस

आबकारी सिपाही भर्ती के लिए आयु सीमा

उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही पदों पर आवेदन करने वाले महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ऐसी अन्य श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आबकारी सिपाही भर्ती आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस

Uttar Pradesh Excise Constable 2026

वे कैंडिडेट्स जो इन पदों पर आवेदन कर रहे हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 25 रुपये देने होंगे। यह फीस सभी कैटेगरी के लिए समान होता है।

आबकारी सिपाही भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार का शारीरिक मापदंड

  • वजन - न्यूनतम 45 किलोग्राम।
  • सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों की हाइट-न्यूनतम 152 सेंटीमीटर
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिला अभ्यर्थियों की हाइट - न्यूनतम 147 सेंटीमीटर
  • दौड़- महिला अभ्यर्थियों हेतु 2.4 किलोमीटर की 14 मिनट में पूरी करनी होगी।

आबकारी सिपाही की भर्ती परीक्षा कितने अंक की होगी?

आबकारी सिपाही की लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसकी समयावधि दो घंटे है। पेपर वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। वहीं गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

नोट- यह आवेदन पुरुष और महिला दोनों के लिए है।

इसे भी पढ़ें-  UPPCS Final Result Out: यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, टॉप 10 में 6 महिला उम्मीदवारों का कब्जा

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-Shutterstock, official website screenshot


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।