
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकते हैं। इस साल की परीक्षा में नेहा पांचाल ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। ऐसे में यदि एग्जाम के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कुल 947 खाली पदों के मुकाबले 932 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। चुने अभ्यर्थियों में 613 पुरुष और 319 महिलाएं शामिल हैं। अब इन लोगों के लिए अगला स्टेप डॉक्यूमेंटेशन का सत्यापन (Document Verification) होगा, जिसके लिए आयोग जल्द ही तारीखों की घोषणा करेगा। बता दें कि वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा होने के बाद ही उम्मीदवारों को उनके तय पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
यूपीपीएससी पीसीएस 2024 के अंतिम परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। इस बार टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में 6 महिला उम्मीदवारों ने अपनी जगह पक्की की है।

प्रदेश की नई टॉपर नेहा पांचाल बनी हैं, जबकि अनन्या त्रिवेदी, अनामिका मिश्रा, नेहा सिंह, दीप्ति मिश्रा और पूजा तिवारी ने भी टॉप स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। साथ ही अभय प्रताप, अनुराग, शुभम और आयुष पांडेय जैसे मेधावी छात्र भी टॉप-10 का हिस्सा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें - Kaun Hai Pushpanjali Kumari: कौन है बिहार बोर्ड टॉपर पुष्पांजलि कुमारी? 98.40% अंकों के साथ बनीं प्रदेश की 'गोल्डन गर्ल'

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
यूपीपीएससी पीसीएस 2024 के नतीजों में इस बार 'नेहा' नाम की धूम रही। टॉप-15 की सूची में तीन नेहा शामिल हैं, जिनमें नेहा पांचाल ने पहली रैंक, नेहा सिंह ने 5वीं और नेहा तोमर ने 11वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि ये तीनों अब डिप्टी कलेक्टर (SDM) बनेंगी।
इसे भी पढ़ें - Kaun Hai Sabreen Parveen: कौन है बिहार बोर्ड टॉपर सबरीन परवीन? टायर ठीक करने वाले की लाडली ने 492 अंकों के साथ किया कमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।