-1774852192485.webp)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट में वैशाली जिले की बेटी सबरीन परवीन ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर इतिहास रच दिया है। जी हां, सबरीन चेहरा कला प्रखंड स्थित छौराही में रहती हैं, जिसने 492 अंक (98.4%) हासिल कर राज्य भर में टॉप किया है। सबरीन की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता, मोहम्मद सज्जाद आलम, पश्चिम बंगाल में एक छोटी सी टायर की दुकान चलाते हैं। सीमित फैसिलिटी और फाइनेंशियल चुनौतियों के बावजूद, सबरीन ने अपनी कड़ी मेहनत और ऊंचे हौसलों के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उच्च माध्यमिक विद्यालय छौहारी की छात्रा सबरीन अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और टीचर्स को देती हैं।
बता दें कि सबरीन के पिता टायर की दुकान चलाते हैं, वहीं, माता एक हाउस वाइफ हैं। खास बात ये है कि बेटी की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।

सबरीन के पिता ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि रिजल्ट के बाद से ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आस-पास के लोग और रिश्तेदार लगातार घर पहुंचकर बेटी को न केवल आशीर्वाद दे रहे हैं बल्कि बधाईयां भी दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Bihar Board 12th Topper List 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें पिछले 5 सालों के टॉपर्स और उनके मार्क्स?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणामों ने एक बार फिर बेटियों के दबदबे को साबित कर दिया है। इस साल जमुई के सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की समरीन परवीन ने 500 में से 492 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
परीक्षा के आंकड़ों की बात करें तो इस बार छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। टॉपर्स की सूची में भी छात्राओं का ही नाम दिखाई पड़ा। वहीं, इन बेटियों की शानदार कामयाबी ने न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।
इसे भी पढ़ें - सावधान! कहीं आपकी मार्कशीट भी तो फर्जी नहीं, वेबसाइट पर मुख्यमंत्री की फोटो देख न खाएं धोखा; जानें कैसे करें पहचान?
आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल 15 लाख से अधिक छात्रों में से कुल 12,35,743 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। राज्यभर के 1762 केंद्रों पर 17 से 26 फरवरी के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा के परिणाम समय पर जारी कर बोर्ड ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता साबित की है। सफल छात्रों के चेहरे पर जीत की चमक साफ देखी जा सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: social media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।