-1774852422791.webp)
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में संयुक्त रूप से पहला स्थान पाने वाली पुष्पांजलि कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत परिश्रम और घर के एजुकेशन माहौल को दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सिमुलतला के अच्छे वातावरण और पिता की मदद ने उनकी राह आसान की। खास बात ये है कि पुष्पांजलि ने विषयों को रटने के बजाय समझने पर जोर दिया और वे प्रतिदिन 15 घंटे तक पढ़ाई करती थी। फ्यूचर के लक्ष्यों पर बात करते हुए उन्होंने साइंस स्ट्रीम में आगे बढ़ने और एक साइंटिस्ट बनने की इच्छा जाहिर की है। उनकी यह उपलब्धि स्टेट के लाखों स्टूडेंस्ट के लिए कड़ी मेहनत और साफ लक्ष्य का बेहतरीन उदाहरण है।
जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की इस होनहार छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने 492 अंक (98.40%) हासिल कर वैशाली की सबरीन परवीन के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है।

अपनी इस शानदार उपलब्धि पर पुष्पांजलि ने एक मीडिया हाऊस को खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा तो था, लेकिन टॉपर बनने का अहसास अविश्वसनीय है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय प्रतिदिन 15 घंटे की कड़ी पढ़ाई और अपने पिता के निरंतर मार्गदर्शन को दिया है। छुट्टियों के दौरान भी उनके पिता ने उनकी पढ़ाई में पूरी मदद की।
इसे भी पढ़ें - Bihar Board 12th Topper List 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें पिछले 5 सालों के टॉपर्स और उनके मार्क्स?
बांका जिले के गोपालपुर गांव की रहने वाली पुष्पांजलि कुमारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से पूरी की और फिर सिमुलतला आवासीय विद्यालय में एडमिशन लिया। उनके पिता का नाम लालमोहन शर्मा है, जो एक शिक्षक हैं और माता का नाम सिंधु देवी है जो एक गृहिणी हैं। पुष्पांजलि की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अपनी फ्यूचर की प्लानिंग पर चर्चा करते हुए पुष्पांजलि ने बताया कि वह इंटरमीडिएट में साइंस स्ट्रीम चुनेंगी। उनका सपना एक साइंटिस्ट बनकर देश की सेवा करना है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राज्य की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हैं। इस वर्ष की मेरिट लिस्ट में शामिल 14 मेधावी छात्रों में से 8 लड़कियां हैं, जो महिला सशक्तिकरण की बढ़ती तस्वीर को पेश करती हैं।
इसे भी पढ़ें - सावधान! कहीं आपकी मार्कशीट भी तो फर्जी नहीं, वेबसाइट पर मुख्यमंत्री की फोटो देख न खाएं धोखा; जानें कैसे करें पहचान?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: social media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।