Tue Mar 31, 2026 | Updated 04:37 PM IST HZ Awards 2026
UPSSSC Technical Assistant Group C 2026

UPSSSC Technical Assistant Recruitment: एग्रीकल्चर विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए महिलाओं को देना होगा 25 रुपये

UPSSSC Technical Assistant Group C Application Dates: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा तकनीकी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। अगर आपने PET एग्जाम क्लियर किया है, तो आप इसके योग्य हैं। नीचे लेख में जानिए योग्यता, शुल्क, लास्ट डेट और ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी डिटेल्स।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 18:24 IST

UPSSSC Technical Assistant Vacancy 2026: यूपीएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल अधिसूचना जारी कर दी गई है। वे उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे अगले महीने से आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 24 अप्रैल 2026 से 22 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगा। योग्य कैंडिडेट्स इस लेख में पढ़ें टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए योग्यता, आवेदन शुल्क और आयु सीमा से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।

टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के कितने पदों पर निकाली गई भर्ती?

upsssc group c vacancy post details

यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के जनरल कैटेगरी के लिए 1692, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 275, अन्य पिछड़ा वर्ग कैटेगरी के लिए 573, अनुसूचित जाति कैटेगरी के लिए 213 और अनुसूचित जनजाति के लिए 06 पद निकाले गए हैं।

इसे भी पढ़ें- डबल काम करने पर क्यों मजबूर है आज का युवा? 9 से 5 की जॉब के बाद कर रहे हैं पार्ट टाइम काम

टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के पद पर आवेदन के लिए जरूरी योग्यता क्या है?

यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन के पास यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोर कार्ड 2025, एग्रीकल्चर में स्नातक डिग्री या बीएससी कृषि/बागवानी/गृह विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान/वानिकी या बीई/बीटेक कृषि या भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

यूपीएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के रजिस्ट्रेशन विंडो कब ओपन होगी?

UPSSSC Technical Assistant application dates

यूपीएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 24 अप्रैल, 2026 से ओपन की जाएगी। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख से लेकर 22 मई, 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। नीचे जानें अन्य जरूरी डिटेल्स-

  • नोटिस जारी होने की डेट- 24 मार्च 2026
  • आवेदन शुरू होने की डेट- 24 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट- 22 मई 2026
  • ऑनलाइन पेमेंट की डेट- 22 मई 2026
  • फॉर्म करेक्शन करने की लास्ट डेट- 11 जून 2026

यूपीएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

UPSSSC vacancy 2026

यूपीएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी पदों पर आवेदन वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 25 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीएच/महिलाओं को 25 रुपये जमा करना होगा।

  • सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस- 25 रुपये
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीएच/महिला- 25 रुपये

यूपीएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी पदों के लिए तय आयु सीमा क्या है?

वे उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा तकनीकी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के पदों पर आवेदन कर रहे हैं उनकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

  • न्यूनतम आयु- 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु- 40 वर्ष

इसे भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी का मौका, अब 12वीं पास युवा भी बन सकेंगे ट्रेनों में कोच अटेंडेंट; नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- UPSSSC-Technical-Assistant-Group-C-Official-Notification

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी ऑनलाइन फॉर्म 2026 की शुरुआत तिथि क्या है?
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी ऑनलाइन फॉर्म 2026 के लिए 24 अप्रैल 2026 से भर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी ऑनलाइन फॉर्म 2026 की लास्ट डेट क्या है?
यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी ऑनलाइन फॉर्म 2026 की लास्ट डेट 22 मई 2026 है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।