herzindagi
image

रेलवे ग्रुप डी में 21,997 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार होंगे योग्य; पढ़ें डिटेल्स

Railway Group D Vacancy 2026: अगर आप रेलवे विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे ग्रुप डी में 21,997 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए कक्षा 10 उत्तीर्ण उम्मीदवार 2 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें वैकेंसी से जुड़ी डिटेल्स-
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 17:02 IST

RRB Group D Level-1 Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ने ग्रुप डी के पदों पर आवेदन के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल ग्रुप डी लेवल 1 की 21,997 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 31 जनवरी, 2026 को ओपन कर दी गई थी। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको वैकेंसी से जुड़ी जरूरी डिटेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

रेलवे ग्रुप डी के कुल कितने पदों पर आवेदन निकाला गया है?

railway group d vacancy 2026

आरआरबी विभिन्न रेलवे जोन में 21,997 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके सबसे ज्यादा पद 3633 उत्तरी रेलवे (नई दिल्ली), पश्चिमी रेलवे (मुंबई) के 2842, सेंट्रल रेलवे (मुंबई) के 2012 पद और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी) के1780 पद निकाले गए हैं। ऐसे और भी क्षेत्र हैं, जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-  क्या आप भी करना चाहते हैं गूगल में काम? 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप के खुले दरवाजे, आज ही करें अप्लाई

रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

RRB Group D 2026 registration fees

रेलवे ग्रुप डी पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 500 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अश्वेत पिछड़ा वर्ग/महिला/ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स को 250 रुपये देना होगा।

रेलवे ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने की तारीख क्या है?

RRB Group D 2026 registration date

रेलवे ग्रुप डी के पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन विंडों 31 जनवरी, 2026 को ओपन कर दी गई थी।

पेमेंट करने की लास्ट डेट 04 मार्च 2026 है। अगर फॉर्म में किसी प्रकार की गलती हो गई है, तो 05 मार्च से 14 मार्च 2026 तक करेक्शन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 31 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट- 02 मार्च 2026
  • पेमेंट सबमिशन लास्ट डेट- 04 मार्च 2026
  • करेक्शन करने की डेट- 05 मार्च से 14 मार्च 2026

आरआरबी ग्रुप डी 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

RRB Group D 2026 qualification and age limit

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा की बात करें, तो न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम 33 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 तक की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

आरआरबी ग्रुप डी पात्रता 2026 के लिए शारीरिक दक्षता

पुरुष को 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में उठाना और ले जाना तथा 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।

महिला को 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में उठाना और ले जाना तथा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आरआरबी ग्रुप डी भर्ती पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं ।
  • इसके बाद लिस्ट से अपना आरआरबी एरिया सिलेक्ट करें।
  • फिर CEN-09/2025 ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद आपको एसएमएस या ईमेल के माध्यम से पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का मिलेगा, जिसे इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • अब अपना आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण भरें।
  • फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • लास्ट में पूरे फॉर्म को चेक करें और उसका प्रिंट आउट लें।

इसे भी पढ़ें- City Magistrate बनने की क्या होती है योग्यता? कौन सी परीक्षा करनी होती पास, यहां जानें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 Image credit- freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
रेलवे ग्रुप डी 2026 पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है?
रेलवे ग्रुप डी 2026 पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 02 मार्च, 2026 है।
रेलवे ग्रुप डी 2026 पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
रेलवे ग्रुप डी 2026 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।