herzindagi
 google paid internship

क्या आप भी करना चाहते हैं गूगल में काम? 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप के खुले दरवाजे, आज ही करें अप्लाई

गूगल ने 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम्स की घोषणा की है। यह अवसर मास्टर, पीएचडी और बैचलर छात्रों के लिए है, खासकर कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वालों के लिए। चयनित उम्मीदवारों को बेंगलुरु, पुणे या हैदराबाद में काम करने का मौका मिलेगा। इंटर्न को इंडस्ट्री-लेवल प्रोजेक्ट्स और एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 22:56 IST

यदि आपको रिसर्च वर्क पसंद है और आप टेक्नोलॉजी के साथ-साथ रिसर्च फील्ड में भी अपना करियर बनाना चाहते हैं और एक अच्छे ब्रांड से जुड़ना चाहते हैं तो गूगल आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। बता दें कि साल 2026 में गूगल पेड इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप शिफ्ट प्रोग्राम्स का ऐलान किया है। ऐसे में यदि आप इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे गूगल के साथ जुड़ने का मौका पा सकती है। पढ़ते हैं आगे...

कौन कर सकते हैं आवेदन?

मास्टर, पीएचडी और बैचलर इन तीनों स्टूडेंट के लिए गूगल ये मौका लेकर आया है। ये लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जो लोग इसके लिए चुने जाएंगे उन्हें भारत की प्रमुख टेक हब, बेंगलुरू, पुणे, हैदराबाद में काम करने का मौका मिल जाएगा।

job search

बता दें कि गूगल न केवल इंटर्नशिप प्रोग्राम में आपको अच्छी सैलरी देगा बल्कि इंडस्ट्री लेवल के प्रोजेक्ट्स पर भी आपका नाम जुड़ेगा। साथ ही आपको एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा, जिससे आपकी स्किल भी बढ़ेंगी। यह इंटर्नशिप खास तौर पर उनके लिए है जो पीएचडी कर रहे हैं, जो छात्र कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इससे जुड़ी किसी टेक्निकल फील्ड में है और वहां पर पीएचडी कर रहे हैं तो वे लोग बहुत आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - Budget 2026: क्या होता है डिसइनफ्लेशन और डिफ्लेशन? बजट भाषण सुनने से पहले जरूर जान लें ये 2 शब्द

 बता दें कि इस प्रोग्राम में इंटर्न्स को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट के साथ मिलकर काम करने का भी मौका मिल सकता है।

jobn

इसकी आखिरी तारीख क्या है?

ऐसे में यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च तय की गई है यानी आपको मार्च से पहले आवेदन करना होगा। आपके पास अभी 2 महीने का वक्त है। यह इंटर्नशिप 12 से 14 हफ्ते हो सकती है। जो लोग गूगल में इंटर्नशिप करेंगे वे पढ़ाई के साथ-साथ ग्लोबल लेवल की कंपनी का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आप इसे पाने के मौके को अपने हाथ से नहीं जाने देंगे। यदि आपके आसपास कोई पीएचडी कर रहा है तो उसे भी जानकारी दे सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - Budget 2026 Expectations: अटल पेंशन योजना पर टिकी महिलाओं की निगाहें, क्या इस बार बढ़ेगी पेंशन की राशि और सब्सक्राइबर्स की सीमा?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।