
आज के समय में ज्यादातर लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि इन करोड़ों यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। ब्राउजर में कुछ ऐसी खामियों का पता चला है, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके बैंक अकाउंट, पासवर्ड और निजी डेटा में सेंध लगा सकते हैं। इसे देखते हुए गूगल ने एक 'इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट' जारी किया है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण अपडेट के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यूजर्स के लिए सिक्योरिटी से जुड़ा क्या अपडेट है। पढ़ते हैं आगे...
रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रोम ब्राउजर में दो बेहद गंभीर सुरक्षा कमियां पाई गई हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी भाषा में 'जीरो-डे वल्नरेबिलिटी' (CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910) कहा जा रहा है। 'जीरो-डे' का मतलब है कि इन खामियों के बारे में कंपनी को पता चलने से पहले ही हैकर्स इनका फायदा उठाना शुरू कर चुके थे।

इनके जरिए साइबर अपराधी आपके डिवाइस का रिमोट कंट्रोल अपने हाथों में ले सकते हैं और आपकी जानकारी के बिना सेंसिटिव डेटा चोरी कर सकते हैं। ऐसे में सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए, गूगल ने अभी इनकी पूरी जानकारी पब्लिक नहीं होने दी है।
इसे भी पढ़ें - Scam Alert: कम कीमत का लालच और फिर... जानिए क्यों मच्छरदानी बेचने वालों को घर के अंदर बुलाना पड़ सकता है भारी?
आजकल हमारी जिंदगी का काफी समय इंटरनेट पर बीतता है। चाहे नेट बैंकिंग हो, सोशल मीडिया या ऑफिस का काम, सब कुछ ब्राउजर के माध्यम से ही होता है। ऐसे में हैकर्स को पता है कि अगर वे ब्राउजर को हैक कर लें, तो उन्हें यूजर के सभी पासवर्ड और बैंकिंग डिटेल्स आसानी से मिल सकते हैं।
रिसर्च के मुताबिक, लगभग 95% साइबर संबंधित परेशानियों की शुरुआत ब्राउजर या यूजर के कंप्यूटर से ही होती है। आजकल हैकर्स सेशन हाईजैकिंग और एडवांस्ड फिशिंग जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो आपके टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को भी चकमा दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - ATM में फंस गया है कार्ड? घबराएं नहीं, अपना डेबिट कार्ड वापस पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये 4 स्टेप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।