Sat Mar 21, 2026 | Updated 10:59 PM IST HZ Awards 2026
Google Maps update feature

गूगल मैप में आया बदलाव, अब 2D नहीं 3D फॉर्मेट में दिखेगा रास्ता; जानें और क्या किए चेंजेज?

Google Maps New Update: गूगल मैप्स में अब रास्तों को खोजना और भी आसान हो गया है। इस पर आए बदलाव में अब 2D की जगह 3D फॉर्मेट में दिखेगा रास्ता। जानें इमर्सिव व्यू और गूगल लेंस नए फीचर्स के बारे में।
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 16:11 IST

एक-जगह से दूसरी जगह पहुंचने के लिए अक्सर लोग गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। इसकी मदद से व्यक्ति किसी भी लोकेशन पर आसानी से पहुंच जाते हैं। हाल ही में गूगल ने अपने मैप्स में एक बदलाव किया है, जिससे अब आपको रास्ते 2D नहीं बल्कि 3D फॉर्मेट में नजर आएंगे। यह नया अपडेट उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो अक्सर अजनबी रास्तों पर भटक जाते हैं या जिन्हें गलियों को समझने में दिक्कत होती है।

अब आप अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पहले ही वहां की बिल्डिंग और रास्तों को वैसा देख पाएंगे, जैसी होंगी। नीचे लेख में जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल और साथ ही यह भी कि इसके अलावा और क्या-क्या बदलाव गूगस मैप में किए गए हैं?

इमर्सिव व्यू और 3D मैप्स

Google Maps update

गूगल मैप पर जो सबसे बड़ा बदलाव आया है वह इमर्सिव व्यू फीचर में है। पहले हम मैप पर सिर्फ ऊपर से नीचे देखते थे, लेकिन अब AI की मदद से आप रास्तों को 3D में देख सकेंगे। इसका मतलब है कि आप किसी फेमस बिल्डिंग, कैफे या चौराहे को बिल्कुल वैसे ही देख पाएंगे जैसे वह असलियत में दिखता है।

इससे मोड़ पहचानने और सही बिल्डिंग तक पहुंचने में अब कोई गलती नहीं होगी। आप दिन के अलग-अलग समय पर वहां का नजारा और रोशनी भी चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- नॉर्मल फोटो को अश्लील तस्वीर में बदलने वाले Nudify Apps से खतरे में महिलाओं की सुरक्षा, क्या वाकई Apple और Google स्टोर पर मौजूद हैं कपड़े उतारने वाले ऐप्स?

गूगल लेंस का इंटीग्रेशन

गूगल मैप्स अपडेट फीचर में कैमरा फीचर जोड़ा गया है। अगर आप किसी अनजान सड़क पर खड़े हैं और समझ नहीं आ रहा कि किधर जाना है, तो बस अपना फोन कैमरा उठाएं। गूगल मैप्स का Live View मोड स्क्रीन पर ऐरो दिखाएगा जो बताएंगे कि आपको किस डायरेक्शन में मुड़ना है।

इसके साथ ही स्क्रीन पर ही पास के ATM, रेस्टोरेंट और बस स्टॉप की जानकारी पॉप-अप के रूप में दिखने लगेगी, जिससे आपको किसी से रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए खास रूट

3D Google Maps

बढ़ते प्रदूषण और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चलन को देखते हुए गूगल ने EV चार्जिंग स्टेशन का फीचर भी अपडेट किया है। अब यह मैप्स न केवल आपको रास्ता दिखाएगा बल्कि आपकी गाड़ी के चार्जर टाइप के हिसाब से पास में कौन सा चार्जिंग पॉइंट खाली है इसके बारे में भी बताएगा।

अब मैप आपको ऐसे रास्ते इको फ्रेंडली रास्ते भी बताएगा, जहां कम फ्यूल या बिजली खर्च हो, जिससे आपकी बचत भी होगी।

भीड़भाड़ और वेदर अपडेट्स

गूगल, रास्तों पर भीड़भाड़ की सटीक जानकारी देने के लिए अपने सिस्टम को और एडवांस बनाया है। अब आप मैप पर रियल-टाइम में देख सकते हैं कि किसी खास स्टेशन या मॉल में कितनी भीड़ है।

इसके अलावा रास्ते में होने वाली बारिश या अचानक आने वाले तूफान की अलर्ट भी अब मैप पर पहले से बेहतर तरीके से फ्लैश होगी, जिससे आप अपनी यात्रा को पहले से प्लान कर सकें।

इमर्सिव व्यू और 3D मैप्स का इस्तेमाल कैसे करें?

my-home-location-in-google-map

3D फॉर्मेट में गूगल मैप का इस्तेमाल करने के लिए प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर Google Maps App को अपडेट करें और इसके बाद Layers वाले आइकन में जाकर 3D मोड ऑन करें।

इसे भी पढ़ें- रोज करती होंगी Google Map का इस्तेमाल! पर नहीं पता होंगे ये अमेजिंग फीचर्स...जो कर सकते हैं लाइफ आसान

अगर आपको घूमने का शौक है, तो गूगल मैप के ये अपडेट्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Screenshot, Goo

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।