
Google Maps Tips and Tricks: गूगल मैप्स का इस्तेमाल हर दिन करोड़ों लोग करते हैं। कोई रास्ता खोजने के लिए, कोई ट्रैफिक से बचने के लिए या कोई नए रेस्टोरेंट या कैफे तक पहुंचने के लिए। लेकिन, बहुत कम लोग ही हैं जो गूगल मैप्स के अमेजिंग फीचर्स के बारे में जानते हैं। जी हां, गूगल मैप्स सिर्फ एक नेविगेशन टूल नहीं, बल्कि एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट है, जो रोजमर्रा की चुनौतियों को हल करने में हमारी मदद कर सकता है। अगर आप भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल सिर्फ डायरेक्शन जानने के लिए करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में समय की कदर करना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप अपनी जिंदगी को आसान बनाना चाहती हैं और समय की बचत करना चाहती हैं, तो यहां हम गूगल मैप्स के ऐसे अमेजिंग फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके ट्रैवल को स्मार्ट, सेफ और आरामदायक बना सकते हैं।

गूगल मैप्स का यह फीचर गाड़ी के लिए पार्किंग लोकेशन सेव करने में मदद करता है। सेव योर पार्किंग लोकेशन से यहां मतलब है कि आप जहां अपनी गाड़ी करती हैं, तो गूगल मैप्स उस जगह को सेव कर लेगा और जब आप वापस लौटेंगी तो आपको गाड़ी ढूंढने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
इस फीचर को ऑन करने के लिए गाड़ी पार्क करने के बाद सबसे पहले गूगल मैप्स ओपन करें और मेन स्क्रीन पर ब्लू डॉट को टैप करें। अब सेव पार्किंग के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। आपकी पार्किंग का लोकेशन तब तक डिलीट नहीं होगा, जब तक मैन्युली आप यह न करें।
इसे भी पढ़ें: Google Map मुफ्त में हमें यूं पहुंचा देता है लोकेशन तक, पर कैसे करता है मैप से कमाई?
यह फीचर तब बहुत काम आ सकता है, जब आप अकेले या लेट नाइट ट्रैवल कर रही हों। इसके लिए राइड शुरू होते ही गूगल मैप्स पर जाएं और ऊपर की तरफ स्वाइप करें। स्वाइप करने के साथ ही आपके सामने ऑप्शन्स की विंडो खुल जाएगी, जहां शेयर राइड प्रोग्रेस पर क्लिक करें। इसके बाद मैसेज या व्हॉट्सएप के जरिए लाइव लोकेशन फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शेयर कर सकते हैं।
इस फीचर में रास्ते में आने वाली हर अहम चीज की जानकारी मिल सकती है। इसमें पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, अस्पताल, कैफे, होटल या ग्रॉसरी स्टोर की भी जानकारी मिल सकती है। सर्च अलॉन्ग रूट फीचर ऑन करने के लिए गूगल मैप्स पर जाएं और वहां स्वाइप अप करें। लिस्ट में आपको सर्च अलॉन्ग रूट का ऑप्शन दिखेगा, जिसे क्लिक करना होगा।
गूगल मैप्स पर स्वाइप अप करने से एक अन्य फीचर भी मिलेगा। यह फीचर एड ए रिपोर्ट का है, इसमें रास्ते में दिखने वाली किसी परेशानी यानी रास्ता बंद, कंस्ट्रक्शन, ट्रैफिक या एक्सीडेंट आदि को आप गूगल मैप्स पर रिपोर्ट कर सकते हैं। इससे उस रास्ते पर जाने वाले दूसरे मुसाफिर परेशानी से बच सकते हैं।

अगर आप किसी जगह पर पहली बार जा रही हैं और उसके बारे में बिल्कुल भी जानती नहीं हैं। तो गूगल मैप्स का स्ट्रीट व्यू फीचर आपकी मदद कर सकता है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी लोकेशन का 360 डिग्री व्यू देख सकती हैं और समझ सकती हैं कि वह जगह कैसी है।
इसे भी पढ़ें: CNG कार चलाने वालों को जरूर जाननी चाहिए Google Map की ये खास ट्रिक्स, सफर होगा आसान
अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करते हैं, तो यह फीचर बहुत काम का है। इस फीचर की मदद से आपको बस, मेट्रो या ट्रेन की रियल टाइमिंग्स और डिले की जानकारी मिल सकती है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।