herzindagi
image

नॉर्मल फोटो को अश्लील तस्वीर में बदलने वाले Nudify Apps से खतरे में महिलाओं की सुरक्षा, क्या वाकई Apple और Google स्टोर पर मौजूद हैं कपड़े उतारने वाले ऐप्स?

Apple और Google स्टोर पर कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं, जो महिलाओं को नॉर्मल तस्वीर को अश्लील फोटो में बदल लेते हैं। इन ऐप्स ने न केवल महिलाओं की सुरक्षा को खतरा है, बल्कि ये डिजिटल सेफ्टी पर भी सवाल खड़े करते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 14:41 IST

Apple और Google प्ले स्टोर दोनों पर ही न्यूड इमेज बनाने वाले ऐप्स पूरी तरह से बैन हैं, लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया, जिसमें दावा किया गया कि ऐसे ऐप्स न केवल मौजूद हैं, बल्कि इन्हें धड़ल्ले से डाउनलोड किया जा रहा है और लोग इनसे महिलाओं को अश्लील तस्वीरें बना रहे हैं। यह जानकारी TTP की रिपोर्ट में सामने आई। इस रिपोर्ट ने महिला सुरक्षा को सवालों के घेरे में ला दिया। इसके बाद दावा किया गया कि सरकार की कार्यवाही के बाद इन एप्स को सस्पेंड कर दिया गया है और अब ये ऐप्स किसी भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद हमने भी चेक करके देखा कि क्या ये ऐप्स मौजूद हैं या नहीं, चलिए बताते हैं कि हमें क्या पता चला।

सरकार ने सस्पेंड किए Nudify ऐप्स

nudify apps turning normal photos into obscene
टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट (TTP) की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर ऐसे कई ऐप्स मौजूद हैं, जो महिलाओं की नॉर्मल तस्वीर को अश्लील फोटो में बदल देते हैं। इन एप्स को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और इसमें आप किसी महिला की साधारण सी फोटो डालकर उसे न्यूड फोटो में बदल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर 55 और एप्पल ऐप स्टोर पर ऐसे 47 ऐप्स मौजूद हैं। इन ऐप्स को अब तक 70 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस रिपोर्ट ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए और साथ ही डिजिटल सेफ्टी भी सवालों के घेरे में आ गई। इन ऐप्स को सिंपल वर्ड nudify या undress जैसे सिंपल वर्ड्स के साथ सर्च किया जा रहा था और इनके जरिए न केवल ऐप्स बल्कि एप्पल और गूगल भी करोड़ों की कमाई कर चुके हैं। दावा किया गया कि सरकारी के दखल के बाद इस तरह के ऐप्स को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Payal Gaming Viral Private Video: वायरल वीडियो रियल है या हुई है डिजिटल छेड़छाड़? फ्री में इन तरीकों से करें पहचान

क्या वाकई Apple और Google स्टोर से हटा लिए गए हैं ऐसे ऐप्स?

nudify apps are turning normal photos into obscene images women safety at risk
इसके बाद हमने गूगल और एप्पल स्टोर पर nudify, undress और girl cloth removing apps जैसे टर्म्स डालकर इन ऐप्स को सर्च किया और हमें ऐसे ऐप्स नहीं मिले हालांकि, मैंने स्टोरी लिखने से पहले कुछ लोगों से इस बारे में बात की, जिन्होंने बताया कि उन्होंने इस तरह के ऐप्स Apple और Google स्टोर पर देखे हैं और इन ऐप्स के लोगो में भी कई बार अश्लील फोटोज लगी होती थीं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि इन ऐप्स को शायद अब हटा लिया गया है हालांकि, ऐसे ऐप्स का मौजूद होना ही अपने आप में गलत था और AI के गलत इस्तेमाल की तरफ इशारा कर रहा था।


यह भी पढ़ें- Gemini बना देगा क्या महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें? Viral Claim के बाद हमने भी AI Prompt डालकर ट्राई किया तो देखें क्या आया रिजल्ट


आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।