
Pikashow Is Safe Or Not: डिजिटल दुनिया में हम सभी इंटरनेट पर न केवल गाने और सीरियल देखते हैं बल्कि पिक्चर भी देखते हैं। पहले जहां यूट्यूब वहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और जी-5 का यूज करते हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर् को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। इस झंझट से बचने के लिए लोग थर्ड पार्टी ऐप पिकासो, जो अमूमन लोगों के फोन में मिल जाएगा। इस पर फ्री में हॉलीवुड, बॉलीवुड मूवीज, सीरीज जैसे हर एक जोनर की फिल्में देख सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि थर्ड पार्टी ऐप जितने फायदेमंद होते हैं उतने ही नुकसानदायक भी।
अगर आप भी पिकासो का इस्तेमाल करते हैं, तो आज के इस लेख में एक्सपर्ट अंकित देव अर्पण से जानें Pikashow पर मूवी देखना कितना सेफ?

फ्री में नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के Pikashow जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। यह ऐप फायदेमंद हैं क्योंकि इसके लिए एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन भारत सरकार की जांच एजेंसियां इसे लेकर लगातार चेतावनी जारी कर रही हैं।
गृह मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल Cyberdost ने स्पष्ट किया है कि पिकाशो जैसे ऐप्स न केवल अवैध हैं, बल्कि आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा भी हैं।
एक्सपर्ट अंकित देव अर्पण ने बताया है कि इस ऐप पर डेटा चोरी का खतरा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिकाशो ऐप Google Play Store या Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। अब ऐसे में इसे डाउनलोड करने के लिए थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स से डाउनलोड करना पड़ता है।
साइबर एक्सपर्ट्स ने आगे बताया कि इन APK फाइलों में मालवेयर छिपे हो सकते हैं। एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद, यह ऐप आपसे कैमरा, गैलरी, कॉन्टैक्ट्स और मैसेज की परमिशन मांगता है, जिससे आपका निजी डेटा हैकर्स के पास पहुंच सकता है।

यह ऐप आपके फोन में मौजूद बैंकिंग ऐप्स और OTP को ट्रैक कर सकता है। सरकारी चेतावनियों के अनुसार, ऐसे ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और आपके वित्तीय लेन-देन की जानकारी चुरा सकते हैं। इससे आपका बैंक खाता खाली होने या आपकी डिजिटल पहचान का गलत इस्तेमाल होने का गंभीर खतरा रहता है।
पिकाशो पर मौजूद कंटेंट पायरेटेड होता है। भारत के कॉपीराइट एक्ट और IT एक्ट के तहत पायरेटेड कंटेंट देखना अपराध है। साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- DM में आए इस लिंक पर किया क्लिक तो...जानें 5 बातें जो आपकी Instagram ID को हैक होने से बचाएंगी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।